फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is not inclined to send Kulbhushan Jadhav wife alone to Pakistan

कुलभूषण जाधव की पत्नी को अकेला पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता भारत

Tue, 21 Nov 2017 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
India is not inclined to send Kulbhushan Jadhav wife alone to Pakistan
कुलभूषण जाधव - फोटो : Amar Ujala
भारत सरकार कुलभूषण जाधव की पत्नी को अकेला पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है। भारत नहीं चाहता कि वह पाकिस्तान के आगे झुके और पाकिस्तान के नौसेना अधिकारी से जाधव की पत्नी को मिलने की इजाजत दे। बता दें कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन


भारत सरकार जाधव की मां द्वारा पाकिस्तान से की गई अपील की औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। इसमें कहा गया है कि भारत जाधव की पत्नी को अकेला पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है। जाधव की मां भी साथ में पाकिस्तान जाना चाहती है। अब भारत पाकिस्तान के जवाब का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें- पाक विदेश मंत्री का दावा, आतंकी से जाधव की अदला-बदली का मिला था प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 10 नवंबर को इस्लामाबाद के एक चैनल ने जाधव की पत्नी को उससे मिलने का प्रस्ताव दिया था। साथ ही जाधव की मां पर कोई जवाब नहीं दिया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी। जिसे बाद में इंटनेशनल कोर्ट के वकील ने सुनवाई करते हुए इस सजा पर रोक लगा दी है। 

इसके बाद पाकिस्तान के विदेश प्रवक्ता मोहम्मद फैशल ने 18 नवंबर को ट्वीट करके कहा कि पाकिस्तान जाधव की फांसी पर विचार करेगा। बता दें कि पाकिस्तान का मानना है कि कुलभूषण जाधव नौसेना का एक अधिकारी है और वह पाकिस्तान की जासूसी करता था। पाकिस्तान ने पिछले साल जाधव को ईरानी पोर्ट से किडनैप किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed