{"_id":"59cc39ec4f1c1bd8538b4ca5","slug":"pakistan-received-a-proposal-to-swap-kulbhushan-jadhav-for-a-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विदेश मंत्री का दावा, आतंकी से जाधव की अदला-बदली का मिला था प्रस्ताव ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक विदेश मंत्री का दावा, आतंकी से जाधव की अदला-बदली का मिला था प्रस्ताव
एजेंसी/ न्ययॉर्क
Updated Thu, 28 Sep 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दावा किया है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की अफगानिस्तान की जेल में बंद एक आतंकी से अदला-बदली का प्रस्ताव रखा गया था। यह आतंकी वर्ष 2014 में पाकिस्तान के पेशावर स्कूल हमले के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
मंगलवार को न्यूयॉर्क में आसिफ ने कहा कि पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों की हत्या करने वाला आतंकी अफगानिस्तान की गिरफ्त में हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मुझसे कहा था कि हम उस आतंकी को आपके यहां कैद ‘आतंकी’ से बदल सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- कुलभूषण जाधव केसः भारत की अपील का जवाब ढूंढने में जुटा पाक
विज्ञापन
वह कुलभूषण जाधव की बात कर रहे थे। हालांकि आसिफ ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि अफगानिस्तान की जेल में बद वह आतंकी कौन है और उन्हें यह प्रस्ताव देने वाला एनएसए कौन है। इसलिए यह भी साफ नहीं हो सका कि उन्हें पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने यह प्रस्ताव दिया था या किसी दूसरे देश के एनएसए ने।
पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी करने के आरोप में अप्रैल में पाकिस्तान के फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने 46 वर्षीय कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुना दी थी। जाधव भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। मालूम हो कि पाकिस्तान के पेशावर में 2014 में स्कूल में हुए आतंकी हमले में 132 बच्चों की मौत हो गई थी।