फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is a fourth country in the world who successfully tests anti-satellite weapon

अंतरिक्ष में दुश्मन को हराने के लिए अब भारत भी तैयार, जानिए क्या होती है एंटी सैटेलाइट मिसाइल

Wed, 27 Mar 2019 01:15 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 27 Mar 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
India is a fourth country in the world who successfully tests anti-satellite weapon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

भारत बुधवार को अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता रखने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले यह क्षमता अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने जो नई क्षमता हासिल की है, यह किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि तेज गति से बढ़ रहे हिन्दुस्तान की रक्षमात्मक पहल है।

loader

क्या है ए-सैट मिसाइल?

ए-सैट यानी एंटी सैटेलाइट मिसाइल एक तरह का अंतरिक्ष हथियार है। इसे सैन्य उद्देश्यों के लिए उपग्रहों को निष्क्रिय और नष्ट करने के लिए बनाया गया है। ये प्रणाली सिर्फ चुनिंदा देशों के पास है और कई इसे अभी भी विकसित ही कर रहे हैं। 

हालांकि अभी तक इसका इस्तेमाल किसी लड़ाई में नहीं हुआ है। कुछ देश अंतरिक्ष में अपनी क्षमता पता करने के लिए अपने ही सैटेलाइट को मार गिराते हैं। अभी तक ये प्रणाली केवल अमेरिका, रूस और चीन के पास ही थी लेकिन अब भारत भी इसमें सफलता हासिल कर चुका है।

अमेरिका

अमेरिका ने यूएसए-193 को नष्ट करने के लिए एसएम-3 मिसाइल का इस्तेमाल किया था। 

यूएसए-193 को अमेरिका ने 14 दिसंबर, 2006 को डेल्टा II रॉकेट से लांच किया था। इसके लांच के एक महीने बाद पता चला कि सैटेलाइट फेल हो गई है। फिर जनवरी, 2008 में पता चला कि ये सैटेलाइट हर दिन 1,640 फीट (500 मीटर) की दर से परिक्रमा कर रही है।  

14 फरवरी, 2008 को अमेरिका ने आरआईएम-161 मानक की एसएम-3 एबीएम मिलाइल के इस्तेमाल से यूएसए-193 को नष्ट कर दिया। इसे ए-सैट के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

रूस

रक्षा अधिकारियों के अनुसार रूस ने 18 नवंबर, 2015 में अपनी एक मिसाइल को मार गिराने के लिए पीएल-19 नुडोल मिसाइल का इस्तेमाल किया था। इसके बाद मई, 2016 में रूस ने नुडोल का दूसरी बार परीक्षण किया। फिर रूस ने तीन अन्य लांच किए। ये लांच दिसंबर, 2016, 26 मार्च, 2018 और 23 दिसंबर, 2018 को किए गए। सितंबर 2018 में मिग-31 द्वारा एक नए प्रकार की ए-सैट मिसाइल को देखा गया था।

चीन

चीन ने 11 जनवरी, 2007 को सफलतापूर्वक एक खराब चीनी मौसम सैटेलाइट एफवाई-1सी को नष्ट कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस सैटेलाइट को एससी-19 ए-सैट मिसाइल से मार गिराया गया था। एफवाई-1सी मिसाइल को साल 1999 में लांच किया गया था। इस मिसाइल को मोबाइल ट्रांसपोर्ट इरेक्टर लांचर वेहिकल (टीईएल) से लांच किया गया था।

जानकारी के मुताबिक इसी एससी-19 का 2005, 2006, 2010 और 2013 में परीक्षण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed