फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India interested in US drone that killed Iranian military commander to target terrorist in Pakistan

ईरानी कमांडर को मार गिराने वाले हथियार से पाक में छिपे आतंकियों को निशाना बनाएगा भारत!

Sat, 15 Feb 2020 04:00 PM IST
अमित कुमार एएनआई, नई दिल्ली 
एएनआई, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Sat, 15 Feb 2020 04:00 PM IST
सार

अमेरिका ने जिस ड्रोन तकनीक से ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराया था, भारत उसे खरीदने का इच्छुक दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले केंद्र सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
India interested in US drone that killed Iranian military commander to target terrorist in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने पिछले महीने जनवरी में  ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को खास ड्रोन तकनीक के माध्यम से ही मार गिराया था। केंद्र सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'हम उस तकनीक को खरीदने में काफी ज्यादा इच्छुक हैं, जिसका इस्तेमाल कर अमेरिका ने ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराया था। यह ड्रोन बहुत ही शांत तरीके से आया और सटीकता के साथ मिसाइल हमला किया।'

विज्ञापन


याद रहे कि 3 जनवरी को ईरानी सेना के कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को बगदाद में अमेरिकी सेना ने ड्रोन हमले की मदद से मार गिराया था। सूत्रों ने बताया कि यह तकनीक पाकिस्तान समेत अन्य देशों में छिपे आतंकियों पर निशाना साधने में मदद करेगी। जरूरत पड़ने पर इस ड्रोन तकनीक की मदद से खास ऑपरेशन भी चलाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


मुंबई हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद समेत कई आतंकी पाकिस्तान में छिपे बैठे हैं। इनमें से बहुत से भारत में वांछित हैं, लेकिन पाक इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हाफिज सईद के अलावा जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर जैसे आतंकी पाक में खुलेआम घूम रहे हैं। ये लोग पाक सेना के साथ मिलकर लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारत ने इस तकनीक को लेकर रुचि दिखाई है और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप 24 से 25 फरवरी के बीच दो दिन के लिए भारत आने वाले हैं। 


वर्ष 2009 में ओसामा बिन लादेन को मार गिराने के लिए अमेरिकी नौसेना की स्पेशल फोर्स ने विशेष हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए लक्ष्य पर निशाना साधा था। भारत इस जासूसी ड्रोन को भी खरीदने का इच्छुक है। लेकिन यह ड्रोन उतना प्रभावी नहीं है, जितना ईरान के सैन्य कमांडर को मार गिराने के लिए इस्तेमाल किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed