फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india inoculated around 45 percent of healthcare workers across country left america britain and israel behind

टीकाकरण के मामले में भारत ने अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 18 दिन में 45 फीसदी लोगों को लगा टीका

Thu, 04 Feb 2021 10:38 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 04 Feb 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
india inoculated around 45 percent of healthcare workers across country left america britain and israel behind
कोरोना का टीका लगवाता व्यक्ति (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

भारत में 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरुआत हुई है। अब तक देश में लगभग 45 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लग चुका है। इसके साथ ही भारत सबसे तेज टीकाकरण करने वाला देश बन गया है। दो फरवरी के आधिकारिक डाटा के अनुसार भारत में 40 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 

विज्ञापन


बुधवार को देश में 2,48,662 लोगों को टीका लगा है। इसके साथ ही टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या देर शाम को 43.9 पर पहुंच गई। यह टीकाकरण के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के पंजीकृत 92,61,227 लोगों का 47 प्रतिशत है। भारत की तुलना में अमेरिका को 40 लाख लोगों को टीका लगाने में 20 दिन लगे थे। जबकि ब्रिटेन और इस्रायल ने 39 दिनों में इस लक्ष्य को हासिल किया था।
विज्ञापन


प्रमुख राज्यों (लाभार्थियों की बड़ी संख्या वाले) में, मध्यप्रदेश ने दो फरवरी तक सबसे ज्यादा 69.4 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया है। वहीं राजस्थान में यह संख्या 64.7 प्रतिशत रही। वहीं यूपी ने 18 दिनों में सबसे अधिक 4.63 लाख लोगों को टीका लगवाया। राज्य में 9 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मी हैं। इनमें से 51 प्रतिशत का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर महाराष्ट्र में 9,36,857 पंजीकृत लाभार्थी हैं, राज्य ने केवल 34 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया है। वहीं तमिलनाडु में 22.6 प्रतिशत, दिल्ली में 26.6 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 29 प्रतिशत, पुड्डुचेरी में 12.3 प्रतिशत और गोवा में केवल 28.3 प्रतिशत लोगों को टीका लगा गया है। ये खराब टीकाकरण कवरेज वाले राज्यों में शामिल हैं।

मणिपुर में दो फरवरी तक सबसे कम 10 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है। लक्षद्वीप ने अपने 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों को कवर किया गया है और अपनी छोटी जनसंख्या के बावजूद सूची में सबसे ऊपर है। पश्चिम बंगाल और कर्नाटक ने क्रमशः 41.1 प्रतिशत और 40.9 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया है।


ओडिशा, केरल, हरियाणा और गुजरात जैसे अन्य राज्यों में उनके कुल स्वास्थ्य कर्मचारियों की संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य मार्च-अप्रैल तक कुल लगभग तीन करोड़ स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीकाकरण में प्राथमिकता देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed