फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India indigenous corona vaccine to enter US market Bharat Biotech signed an agreement

अमेरिकी बाजार में उतरेगा भारत का स्वदेशी कोरोना टीका, भारत बायोटेक ने किया समझौता

Wed, 03 Feb 2021 07:34 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 03 Feb 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
India indigenous corona vaccine to enter US market Bharat Biotech signed an agreement
भारत बायोटेक (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

कोरोना टीका को लेकर देश को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जल्द ही देश का पहला स्वदेशी टीका कोवाक्सिन अमेरिका के बाजार में दिखाई देगा। इसके लिए हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने अमेरिकी कंपनी ओकूजेन के साथ समझौता किया है। मंगलवार को भारत बायोटेक ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोवाक्सिन के सह-विकास, आपूर्ति और व्यवसायीकरण के लिए समझौता किया गया है।

विज्ञापन


ओकूजेन कंपनी के साथ टीका निर्माण की विधि को साझा किया जाएगा। साथ ही अमेरिका में आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति के साथ साथ बाजार में भी टीका लाने की जिम्मेदारी तय की गई है। दरअसल पिछले माह ही भारत में कोवाक्सिन को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति प्रदान की गई है। अभी इस टीका पर तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है।
विज्ञापन


भारत बायोटेक का यहां तक कहना है कि अमेरिकी बाजार में मिलने वाले मुनाफे में 55 फीसदी हिस्सेदारी उनकी रहेगी। कंपनी के चेयरमेन डॉ. कृष्णा एला ने बताया कि कोरोना महामारी ने मानवता को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक कंपनी के रूप में, हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि एक वैश्विक कारण के लिए टीके विकसित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोवाक्सिन ने कई वायरल प्रोटीनों के लिए मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं के साथ उत्कृष्ट सुरक्षा डेटा उत्पन्न किया है जो लगातार बने रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अमेरिकी कंपनी के साथ मिलकर कोवाक्सिन को अमेरिकी बाजार में लाने की योजना पर उन्हें सफलता हासिल होगी।


जानकारी के अनुसार भारत में तैयार कोवाक्सिन पहला कोरोना टीका है जिसे अमेरिका में सबसे पहले लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड का निर्माण कर रहा है, लेकिन इसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी ने तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed