फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India in touch with Iran to secure safe passage for its merchant vessels through Strait of Hormuz

MEA: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने पर भारत चिंतित, 28 जहाजों की सुरक्षा को लेकर ईरान से हुई बातचीत

Thu, 12 Mar 2026 08:58 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Thu, 12 Mar 2026 08:58 PM IST
सार

MEA: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत अपने 28 व्यापारिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकालने के लिए ईरान से संपर्क में है। पिछले चार-पांच दिनों से ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी है। वहीं, ईरान में रह रहे करीब 9,000 भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार अज़रबैजान और आर्मेनिया के रास्ते मदद कर रही है। पढ़िए

विज्ञापन
India in touch with Iran to secure safe passage for its merchant vessels through Strait of Hormuz
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारत ईरान के संपर्क में है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले करीब 28 व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिल सके। अमेरिका और इस्राइल के साथ जंग तेज होने के बाद ईरान ने इस रणनीतिक समुद्री मार्ग को आंशिक रूप से बंद कर दिया है। इस मामले से जुड़े लोगों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष के बीच बातचीत हुई, जिसमें जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। जानकारी मिली है कि पिछले चार-पांच दिनों से ईरान ने किसी भी भारतीय झंडे वाले व्यावसायिक टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन


पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस समय भारतीय झंडे वाले 24 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में मौजूद हैं, जिन पर 677 भारतीय नाविक हैं। वहीं, चार जहाज, इस अहम समुद्री मार्ग के पूर्वी हिस्से में तैनात हैं, जिन पर 101 भारतीय नाविक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हाल के दिनों में भारत के विदेश मंत्री और ईरान के विदेश मंत्री के बीच तीन बार बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि जहाजों की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। लेकिन इसके आगे कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगा।

ये भी पढ़ें: 'देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं', पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

होर्मुज जलडमरूमध्य से होती है दुनिया के 20 फीसदी तेल की आवाजाही
ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य आंशिक रूप से बंद होने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है। यह संकरा समुद्री मार्ग फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है और दुनिया के लगभग 20 फीसदी तेल और तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आवाजाही इसी मार्ग से होती है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारतीय झंडे वाले दो जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी है, तो जायसवाल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और इस सवाल का बेहतर जवाब पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय दे सकता है।


ईरान में रह रहे 9000 भारतीय
जायसवाल ने बताया कि इस समय लगभग 9,000 भारतीय ईरान में रह रहे हैं। भारत सरकार उन लोगों की मदद कर रही है, जो अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते भारत लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन 9,000 भारतीयों में छात्र, नाविक, कुछ कारोबारी, कुछ पेशेवर लोग और कुछ तीर्थयात्री शामिल हैं। भारत पहले ही कई भारतीय नागरिकों को तेहरान से ईरान के अन्य सुरक्षित शहरों और स्थानों पर स्थानांतरित कर चुका है, जिनमें छात्र और तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

जायसवाल ने कहा कि जो भारतीय नागरिक अजरबैजान और आर्मेनिया के रास्ते यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें वहां से वाणिज्यिक उड़ानों के जरिये भारत लौटने में मदद की जा रही है। इसके लिए उन्हें वीजा और जमीनी सीमा पार करने में भी सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई भारतीय नागरिकों ने सरकार से संपर्क किया है और उन्हें अजरबैजान और आर्मेनिया की सीमा पार करने में मदद दी गई है, जहां से वे वाणिज्यिक उड़ानों के जरिये अपने घर लौट रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed