{"_id":"5f126a7760d46007d050e033","slug":"india-in-corps-commander-talks-not-raise-chinese-ingress-into-depsang-which-is-strategically-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन अब डेपसांग व दौलत बेग ओल्डी में कर रहा निर्माण, भारत की कड़ी आपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन अब डेपसांग व दौलत बेग ओल्डी में कर रहा निर्माण, भारत की कड़ी आपत्ति
Sat, 18 Jul 2020 08:50 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:50 AM IST
विज्ञापन
भारत ने डेपसांग पर साधी चुप्पी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पूर्वी लद्दाख में चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष वाली जगहों से सेना की वापसी के बीच चीन अब डेपसांग व दौलत बेग ओल्डी इलाके में निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
भारत ने चीन के साथ हो रही बातचीत में इस पर सख्त आपत्ति जताई है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव को कम करने के लिए भारत और चीन राजनयिक और सैन्य स्तर पर लगातार बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, बातचीत के दौरान भारत ने चीन को बताया था कि सैन्य अभ्यास की आड़ में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीनी सैनिकों के साथ बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री जमा की गई है। इसे सैटेलाइट तस्वीरों से साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही भारत ने चीनी सेना के डेपसांग के मैदानों और दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में निर्माण गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने कहा, पेट्रोलिंग प्वाइंट-10 से पेट्रोलिंग प्वाइंट-13 तक चीनी सैनिक गश्त करने में परेशानी पैदा करते हैं, साथ ही इलाके में बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह मुद्दा उठाने से पहले भारत ने गलवां घाटी, पेट्रोलिंग प्वाइंट-15, हॉट स्प्रिंग, गोगरा और फिंगर एरिया से सेना वापसी की प्रक्रिया पर बात की। गौरतलब है कि कई दौर के बातचीत के बाद भारत और चीन चरणबद्ध तरीके से संघर्ष वाले इलाकों से सेना हटाने पर राजी हुए थे।
यह भी पढ़ें- सीमा पर चीनी सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया का 10 दिनों तक सत्यापन करेगी भारतीय सेना