फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India imposed ban on Chinese milk product and mobile phones

भारत ने लगाया चाइनीज दुग्ध उत्पादों व मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

Mon, 25 Apr 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
India imposed ban on Chinese milk product and mobile phones
चीनी सामग्रियों पर प्रतिबंध

भारत ने चीन से आने वाले घटिया प्रकार के दूध व दुग्ध उत्पाद के साथ कुछ विशेष प्रकार के मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने इन उत्पादों को स्तरीय नहीं पाया था। वहीं जिन मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन नहीं हो रहा था।

विज्ञापन


वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद को यह जानकारी देते हुए कहा कि चीन से जिन दूध व दुग्ध उत्पाद के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनकी गुणवत्ता स्वीकार करने लायक नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ मोबाइल फोन जिन पर इंटरनेशनल मोबाइल स्टेशन इक्युपमेंट आइडेंटिटी नंबर नहीं थे या सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त नहीं थे, उनके आयात पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही चीन से कुछ स्टील उत्पादों के आयात पर भी रोक लगाई गई है। कई सांसदों ने चीन से आने वाली वस्तुओं पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी चीजों पर प्रतिबंध लगाना संभव नहीं

India imposed ban on Chinese milk product and mobile phones
शिकायतों के बाद लिया गया फैसला - फोटो : ANI

सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 के अप्रैल-फरवरी में चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 48.68 अरब डॉलर रहा। इस अवधि में भारत व चीन के बीच 65.16 अरब डॉलर का व्यापार किया गया।

उन्होंने कहा कि चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़ रहा है और इसकी मुख्य वजह है कि चीन भारत को मुख्य रूप से टेलीकॉम व बिजली जैसे क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उन्हें उपकरण की आपूर्ति करता है जो मैन्यूफैक्चरिंग पर आधारित है। दूसरी तरफ भारत चीन को मुख्य रूप से प्राथमिक व इंटरमीडिएट उत्पाद का निर्यात करता है।

चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़ता जा रहा है। भारत इस घाटे को पाटने के लिए चीन के साथ व्यापारिक बातचीत भी कर रहा है और इस सिलसिले में पिछले कई सालों में कई राउंड बातचीत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed