फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has stopped operation of Samjhauta Express train After refusal of Pakistan

पाक के समझौता एक्सप्रेस रद्द करने के बाद भारत ने भी बंद की ट्रेन सेवा

Fri, 16 Aug 2019 05:48 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 16 Aug 2019 05:48 PM IST
सार

  • पाकिस्तान के इनकार के बाद भारत ने रद्द की समझौता एक्सप्रेस।
  • इस ट्रेन सेवा की शुरूआत 22 जुलाई 1976 को की गई थी।
  • सदियों पुराने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए इस गाड़ी को शुरु किया गया था।

विज्ञापन
India has stopped operation of Samjhauta Express train After refusal of Pakistan
समझौता एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पाकिस्तान द्वारा समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बंद करने के बाद अब भारत ने भी इसे रद्द कर दिया है। पाकिस्तान ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समझौता एक्सप्रेस को वाघा में रोक दिया, जिससे यात्री कुछ समय के लिए वहां फंस गए। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका को खारिज दिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि लाहौर और अटारी के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस 14607/ 14608 को रद्द किए जाने के पाकिस्तान के फैसले के परिणामस्वरूप दिल्ली से अटारी के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14001/14002 भी रद्द कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सेवा के लिए दो यात्रियों ने टिकट बुक कराये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस ले लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के सरकार के फैसले के बाद दोनों पड़ोसी देशों में तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया था।

पहले भी रोका जा चुका है समझौता एक्सप्रेस का परिचालन

यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस सेवा रोकी हो। इससे पहले जब पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी तो विरोध जताते हुए पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस की सेवाओं को रोक दिया था।

दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए इस गाड़ी को शुरु किया गया था। समझौता एक्सप्रेस को 1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन, गुजरात में महामारी, 1992 में बाबरी मस्जिद विवादित ढांचे को गिराने और संसद में हमले के बाद भी बंद कर दी गई थी।

समझौता एक्सप्रेस में छह शयनयान डिब्बे और एक एसी 3-टियर का डिब्बा है। शिमला समझौते के तहत इस ट्रेन सेवा की शुरूआत 22 जुलाई 1976 को की गई थी। गौरतलब है कि भारत की तरफ से यह ट्रेन दिल्ली से अटारी के बीच, जबकि पाकिस्तान की ओर से यह लाहौर से वाघा के बीच चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed