फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has Most people below the poverty line: world bank

गरीबी रेखा से नीचे सबसे ज्यादा लोग भारत में : वर्ल्ड बैंक

Mon, 03 Oct 2016 04:49 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Mon, 03 Oct 2016 04:49 AM IST
विज्ञापन
India has Most people below the poverty line: world bank
- फोटो : Getty

वर्ल्ड बैंक ने रविवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारत में अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले लोग सबसे ज्यादा हैं। 2013 के सर्वेक्षण के अनुसार वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत में 30 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे बसर कर रही है और आबादी का यह हिस्सा प्रति दिन 1.90 अमेरिकी डॉलर गरीबी पैमाने के तहत आता है। 

विज्ञापन


अपनी गरीबी और सहभाजी समृद्धि की रिपोर्ट के पहले संस्करण में वर्ल्ड बैंक ने कहा कि दुनिया का हर तीसरा गरीब भारतीय है। हालांकि वैश्विक अर्थव्यवस्था के खराब प्रदर्शन के बावजूद दुनिया भर में भयंकर गरीबी कम हो रही है। 
विज्ञापन


वहीं, दुनिया में गरीबों की संख्या के लिहाज से नाइजीरिया दूसरे स्थान पर है। यहां 8 करोड़ 60 लाख गरीब हैं और भारत में इसका 2.5 गुणा ज्यादा गरीब हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की जनसंख्या का तीस फीसदी 22.4 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

80 करोड़ लोग जीवन यापन करते हैं

India has Most people below the poverty line: world bank

2013 में प्रति दिन 1.90 अमेरिकी डॉलर गरीबी पैमाने के नीचे तकरीबन 80 करोड़ लोग जीवन यापन करते हैं। 2012 में यह आबादी इसकी तुलना में काफी कम तकरीबन 10 करोड़ के करीब थी। यह रिपोर्ट भारत के साथ पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्रों खास तौर से चीन और इंडोनेशिया पर भी तैयार की गई है।

विश्व संस्था के अनुसार इस रिपोर्ट में 83 देशों में 60 देशों ने अपने आंकड़े साझा किए। वित्तीय संकट के बावजूद 2008 से 2003 के बीच इन देशों में गरीबी रेखा से नीचे रहने 40 फीसदी लोगों की आमदनी में इजाफा हुआ। सबसे अहम है कि इन देशों में दुनिया की 67 फीसदी आबादी रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed