फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has joined likes of US AND Israel in hitting back when borders are meddled with Amit Shah says

कर्नाटक में गरजे शाह: कहा- अमेरिका और इजरायल की तरह भारत भी देता है मुंहतोड़ जवाब, मोदी सरकार में मजबूत हुआ देश

Tue, 03 May 2022 07:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 03 May 2022 07:27 PM IST
सार

 देश की सुरक्षा को लेकर बोलते हुए गृहमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार की ढुलमुल सुरक्षा उपायों के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब भी पाकिस्तान समर्थित चरमपंथियों द्वारा आतंकी हमले किए जाते थे तो भारत बयान जारी करता था, लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है।
 

विज्ञापन
India has joined likes of US AND Israel in hitting back when borders are meddled with Amit Shah says
अमित शाह - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

कर्नाटक में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए 150 सीटों का लक्ष्य तय करने के ठीक एक महीने बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार देर रात बेंगलुरु पहुंचे। एक दिवसीय दौरे पर कर्नाटक आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में भारत की ताकत का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत इतना मजबूत हो गया है कि वो अपनी सीमा में घुसने वालों पर जबरदस्त पलटवार करता है। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका और इजराइल की तरह अपनी सीमाओं में दखल देने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।

विज्ञापन


 देश की सुरक्षा को लेकर बोलते हुए गृहमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार की ढुलमुल सुरक्षा उपायों के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब भी पाकिस्तान समर्थित चरमपंथियों द्वारा आतंकी हमले किए जाते थे तो भारत बयान जारी करता था लेकिन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


शाह ने यहां नृपथुंगा विश्वविद्यालय उसके शैक्षणिक ब्लॉक और विभिन्न अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, 2016 में उरी में और 2019 में पुलवामा में आतंकवादी हमले हुए। इसका जबाव देते हुए हमने पाकिस्तान के अंदर 10 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग सवाल करते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का कोई प्रभाव कैसे पड़ा। मैं उन्हें बताता हूं कि इसका बहुत बड़ा प्रभाव है। अब पूरी दुनिया जानती है कि कोई भी भारतीय सीमा के साथ हस्तक्षेप नहीं कर सकता है, अन्यथा इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

मोदी सरकार की अन्य उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370, 35-ए को निरस्त करने जैसे कई मुद्दे थे जिन्हें हल किया गया। मोदी सरकार में नागरिकता संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन को कुछ ही समय में सुलझा लिया गया।

शाह ने कहा कि 5 अगस्त, 2019 भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। लोग कह रहे थे कि अगर अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया गया तो इससे रक्तपात हो जाएगा, लेकिन कोई भी रक्तपात करने की बात तो दूर कंकड़ फेंकने की भी हिम्मत नहीं कर सका।

देश में शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए किए गए विभिन्न उपायों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान छह नए केंद्रीय विश्वविद्यालय, सात भारतीय प्रबंधन संस्थान, सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, 209 मेडिकल कॉलेज, 320 विश्वविद्यालय और 5,709 नए कॉलेज बनाए गए हैं। इसके साथ ही, देश में 410 ग्रामीण विश्वविद्यालयों और फोरेंसिक विश्वविद्यालय सहित कई पेशेवर विश्वविद्यालयों की भी स्थापना की गई है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने वाला पहला राज्य बनने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य भारत को एक महान राष्ट्र बनाना है। ऐसा भारत जो लोगों को अवसर प्रदान करता है और युवाओं को दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि एनईपी भारतीय संस्कृति के साथ जागरूकता को मजबूत करने और भारत को एक ज्ञान महाशक्ति के रूप में विकसित करने पर भी जोर देती है। एनईपी क्षेत्रीय भाषा को भी महत्व देता है।

अमित शाह ने कहा कि जब देश अपनी स्वतंत्रता की प्लेटिनम जयंती मना रहा है तब 2022 में नृपथुंगा विश्वविद्यालय का उद्घाटन हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि अगले 25 वर्षों में जब देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाए तब  भारत 'विश्वगुरु' बन जाए। उन्होंने कहा कि हमें देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला, लेकिन हमारे पास देश के लिए जीने का मौका है। हमें संकल्प लेना होगा कि भारत 2047 तक विश्वगुरु बन जाएगा।

गृह मंत्री ने अक्षय तृतीया और 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक बसवेश्वर की जयंती पर लोगों को बधाई देते हुए युवाओं से वचन का पालन करने का आह्वान किया। गौरतलब है कि कर्नाटक में, विशेष रूप से उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बसवेश्वर के बड़े अनुयायी हैं, जो प्रमुख लिंगायत समुदाय से आते हैं।इससे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा भी संबंधित हैं।

उन्होंने कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रकूट राजा अमोघवर्ष नृपथुंगा के योगदान को भी याद किया, जिनके नाम पर नृपथुंगा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बेंगलुरु के कांतीरवा इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के समापन समारोह में हिस्सा लिया।

हवाला और आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बनेगा डाटाबेस
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा, देश में हवाला लेनदेन, टेरर फंडिंग और आतंकी गतिविधियों पर निगरानी के लिए सरकार एक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहले दिन से केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस की नीति अपनाई है। शाह ने नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड के बंगलूरू परिसर का उद्घाटन भी किया।

शाह ने इस मौके पर कहा, खुफिया और कानूनी एजेंसियों को अब महत्वपूर्ण डाटा की बाधाओं को दूर करने के साथ उनका पूरा उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए। डाटा एनालिटिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से एजेंसियों के मौजूदा कामकाज के रवैये में बड़ा बदलाव आना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नैटग्रिड विभिन्न डाटा स्रोतों को जोड़ने की अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।


नेटग्रिड में निरंतर सुधार के लिए अंतर्निहित तंत्र जरूरी
शाह ने कहा, नेटग्रिड में निरंतर सुधार के लिए एक अंतर्निहित तंत्र होना चाहिए। देश के भीतर हुए विभिन्न अपराधों के मोडस ओपरेंडी का डाटाबेस बनाने के लिए नेटग्रिड  में एक अध्ययन समूह होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed