फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India has exponentially scaled up its Coronavirus testing capacity from one in January to more than 10 cr at present

देश में कोरोना जांच का दायरा बढ़ा, जनवरी में एक तो अक्तूबर तक 10.65 करोड़ लोगों का हुआ परीक्षण

Fri, 30 Oct 2020 08:19 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 30 Oct 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
India has exponentially scaled up its Coronavirus testing capacity from one in January to more than 10 cr at present
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। सरकार ने कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए परीक्षण का दायरा बड़ा कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि जनवरी में जहां भारत में एक व्यक्ति की जांच की गई। वहीं, अब तक 10.77 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि बहुत ही उच्च परीक्षण के परिणामस्वरूप लगातार कोरोना का पॉजिटिविटी रेट गिर रहा है। वर्तमान में देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट गिरकर 7.54 फीसदी हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि 29 अक्तूबर तक कोविड-19 के 10,77,28,088 नमूनों की जांच की गई है। वहीं, 11,64,648 नमूनों की जांच कल की गई है। 
विज्ञापन

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,648 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के चलते 563 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से अब तक कुल 80,88,851 लोग संक्रमित हुए हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या में हर दिन वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 57,386 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह देश में वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 73,73,375 हो गई है। 


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले छह लाख से कम हो गए हैं। वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 5,94,386 हैं, जिनमें पिछले 24 घंटे में 9301 की कमी हुई है। देश में अब तक कुल 1,21,090 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed