फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India give knowledge of Gita to foreign guests G20 summit updates

G20 Diaries: विदेशी मेहमानों को गीता का ज्ञान देगा भारत, रात्रिभोज में यह अतिथि होंगे शामिल

Thu, 07 Sep 2023 06:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 06:39 AM IST
सार

भारत विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी डिजिटल ताकत को प्रदर्शित करेगा, जिसमें आधार और यूपीआई जैसे प्रौद्योगिकी मंचों को दर्शाने के साथ ‘गीता’ एप के जरिये जीवन को समझने का मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन
India give knowledge of Gita to foreign guests G20 summit updates
जी20 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने बुधवार को कहा कि वह जी-20 की अध्यक्षता के तहत खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों को और भी अधिक प्रभावी ढंग से आगे लाया है। इस दौरान कृषि कार्य समूह मोटे अनाज सहित दो पहलुओं पर ‘ऐतिहासिक सहमति’ लेकर आया है। कृषि मंत्रालय में जी-20 से संबंधित मामलों की प्रभारी संयुक्त सचिव स्मिता सिरोही ने बताया, यह वास्तव में ऐतिहासिक है, जब कृषि मंत्री खाद्य सुरक्षा और पोषण के मुद्दे पर बात करने के लिए एक साथ आए हों।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह सात सिद्धांत लेकर आया है और इन सिद्धांतों का समर्थन करने पर सहमत हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक है, क्योंकि जबसे कृषि कार्यसमूह गठित हुआ है, तबसे खाद्य सुरक्षा और पोषण दो प्रमुख एजेंडा रहे हैं, लेकिन कभी भी कृषि मंत्रियों ने मंत्रिस्तरीय संवाद के अलावा कोई एकल स्तर पर घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

सिरोही ने कहा, खाद्य सुरक्षा और पोषण पर उच्चस्तरीय सिद्धांत सात सिद्धांतों का एक समूह हैं: मानवीय सहायता, खाद्य उत्पादन और खाद्य सुरक्षा जाल कार्यक्रम बढ़ाना, जलवायु-अनुकूल दृष्टिकोण, कृषि खाद्य प्रणाली की समावेशिता, स्वास्थ्य दृष्टिकोण, कृषि क्षेत्र का डिजिटलीकरण व कृषि में जिम्मेदार सार्वजनिक और निजी निवेश को बढ़ाना।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मेहमानों को देगा गीता का ज्ञान
भारत विदेशी प्रतिनिधियों के समक्ष अपनी डिजिटल ताकत को प्रदर्शित करेगा, जिसमें आधार और यूपीआई जैसे प्रौद्योगिकी मंचों को दर्शाने के साथ ‘गीता’ एप के जरिये जीवन को समझने का मौका भी मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया का एक अनुभव क्षेत्र भी स्थापित किया है, जहां पर पिछले कुछ वर्षों में देश को हासिल प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। यहां पर विदेशी मेहमानों को पवित्र ग्रंथ गीता की शिक्षाओं एवं उसके दर्शन को समझने का मौका एक विशेष एप के जरिये मिल सकेगा।  

ममता नौ को रात्रि भोज में शामिल होंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नौ सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित जी-20 रात्रि भोज में शामिल होंगी। अधिकारियों के मुताबिक, सीएम बनर्जी राष्ट्रपति मुर्मू के निमंत्रण पर इसमें शिरकत करेंगी। अधिकारियों ने बताया, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, जिनसे सीएम के करीबी संबंध हैं, के भी रात्रि भोज में शामिल होने की संभावना है।   

मुकेश अंबानी, अदाणी भी शामिल होंगे
भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुंकेश अंबानी और उनके प्रतिद्वंद्वी गौतम अदाणी भी शनिवार को राजधानी में रात्रिभोज में जी-20 नेताओं के साथ शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक आमंत्रित किए गए 500 व्यवसायियों में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, अरबपति कुमार मंगलम बिड़ला, भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को व्यापार और निवेश के लिए एक गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए दुनिया की सबसे शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 से अपील की है। खासकर जब चीन की अर्थव्यवस्था धीमी हो गई है।  


रंगोली के जरिये मोटे अनाज की अहमियत बताएंगी ओडिशा की रायमती घुरिया
ओडिशा के कोरापुट जिले के भूमिया समुदाय की आदिवासी महिला किसान को जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण मिला है। शिखर सम्मेलन के दौरान एक प्रदर्शनी में आदिवासी महिला रायमती घुरिया (36) मोटे अनाज से संबंधित अपने स्टार्टअप, मोटे अनाज से बनी रंगोली को प्रदर्शित करेंगी। यह प्रदर्शनी नौ सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) परिसर में कृषि मंत्रालय की ओर से आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed