{"_id":"66e0409ff6c4084e5901ed0e","slug":"india-funded-projects-to-continue-in-bangladesh-interim-govt-adviser-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: 'बांग्लादेश में भारत की वित्तपोषित परियोजनाएं जारी रहेंगी', अंतरिम सरकार के सलाहकार का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bangladesh: 'बांग्लादेश में भारत की वित्तपोषित परियोजनाएं जारी रहेंगी', अंतरिम सरकार के सलाहकार का बयान
Tue, 10 Sep 2024 06:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:20 PM IST
सार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वित्तीय सलाहकार की यह टिप्पणी भारत की परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन को लेकर चिंताओं के बीच आई है। इन परियोजनाओं के लिए भारत बांग्लादेश को ऋण मुहैया करा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक शीर्ष सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि भारत की ओर से बांग्लादेश की मदद जारी रहेगी। भारत की ओर से वित्तपोषित परियोजनाएं काफी अहम हैं। यह देश में नए प्रशासन के तहत भी जारी रहेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त सलाहकार सलेहुद्दीन अहमद ने कहा कि बांग्लादेश यहां भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की आशा करता है।
विज्ञापन
अहमद ने कहा कि पहले से ही उनकी जो परियोजनाएं हैं, वे बड़ी परियोजनाएं हैं। हम उन्हें जारी रखेंगे। जो कुछ भी हमारे पास हैं, उसे नहीं रोकेंगे और हम उन परियोजनाओं के वित्तपोषण और कार्यान्वयन के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वित्तीय सलाहकार की यह टिप्पणी भारत की परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन को लेकर चिंताओं के बीच आई है। इन परियोजनाओं के लिए भारत बांग्लादेश को ऋण मुहैया करा रहा है। पिछले महीने शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद से इस पर चिंता जताई जा रही थी
विज्ञापन
भारतीय उच्चायुक्त वर्मा ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश को दी जाने वाली अपनी किसी भी ऋण सुविधा को नहीं रोका है, क्योंकि वे बड़ी परियोजनाएं हैं। परियोजनाएं जारी हैं और मूल रूप से बहुत बड़ी परियोजनाएं हैं और अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं। इसलिए, ठेकेदार परियोजनाओं को शुरू करने के लिए वापस आएंगे। बैठक में दोनों पक्षों ने मौजूदा द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की।