फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India France will work together in the mission of sending human in space before 2022

अंतरिक्ष में मानव भेजने के मिशन में साथ काम करेंगे भारत-फ्रांस 

Fri, 07 Sep 2018 02:47 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू 
एजेंसी, बंगलूरू  Updated Fri, 07 Sep 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
India France will work together in the mission of sending human in space before 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर

साल 2022 तक अंतरिक्ष में मानव भेजने की योजना को सफल बनाने के लिए भारत और फ्रांस मिलकर काम करेंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को भारत और फ्रांस ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

विज्ञापन


फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएमईएस और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के एक साथ काम करने की घोषणा बंगलूरू में छठी बंगलूरू स्पेस एक्सपो में सीएमईएस प्रमुख जीन-यवेस ली गाल द्वारा की गई। 
विज्ञापन


सीएमईएस ने बताया कि स्पेस मेडिसिन, अंतरिक्ष यात्रियों की स्वास्थ्य की निगरानी, लाइफ सपोर्ट, विकिरण सुरक्षा, अंतरिक्ष में होने वाले मलबे से सुरक्षा और यात्रियों की निजी साफ-सफाई आदि से जुड़े मसलों पर हम मिलकर अनुसंधान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में भारत की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन गंगायन’ की घोषणा की थी। इसके बाद इसरो ने 28 अगस्त को अपनी कार्ययोजना पेश की थी।


भारत 2022 से पहले अंतरिक्ष में तीन इंसानों को भेजने की योजना बना रहा है। ये अंतरिक्षयात्री 5-7 दिनों तक वहां रहेंगे। इस मिशन के बाद भारत रूस, अमेरिका और चीन के बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान शुरू करने वाला चौथा देश बन जाएगा। मिशन पर 10 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो दुनिया के किसी भी मानव मिशन से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed