फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India France will create sea monitored satellite

भारत-फ्रांस मिलकर बनाएंगे समुद्र की निगरानी करने वाले उपग्रह, हिंद महासागर की निगरानी करेंगे उपग्रह

Mon, 17 Sep 2018 02:22 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Mon, 17 Sep 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
India France will create sea monitored satellite
हिंद महासागर
भारत और फ्रांस समुद्र की निगरानी करने वाले उपग्रह के लॉन्च पर एक साथ काम करेंगे। इनकी संख्या आठ से 10 के बीच होगी। फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस के मुखिया जीन वेस ले गॉल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांच साल से कम समय में यह मिशन पूरा कर लिया जाएगा। एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, समुद्र की निगरानी करने वाले उपग्रहों का हिंद महासागर पर मुख्य रूप से ध्यान होगा। यह वही क्षेत्र है, जहां चीन लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। यह भारत का किसी देश के साथ सबसे बड़ा अंतरिक्ष मिशन होगा। 
विज्ञापन


गॉल ने कहा कि समुद्री संचार के सैकड़ों मार्ग हिंद महासागर से होकर ही गुजरते हैं। यह क्षेत्र भारत और फ्रांस के लिए रणनीतिक रूप से काफी महत्व रखता है। ऐसे में दोनों देशों की समुद्री सुरक्षा एजेंसियों से मिले सुझावों पर अमल करते हुए कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के मंगल और शुक्र मिशन को सफल बनाने में भी फ्रांस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का सहयोग करेगा। दोनों देशों ने इसी साल मार्च में अंतरिक्ष कार्यक्रमों को लेकर एक साझा विजन जारी किया था। इसमें आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ कार्य करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed