{"_id":"67644cbb9512c5bf6407fede","slug":"india-france-see-each-other-as-important-poles-in-multipolar-world-eam-jaishankar-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-France: जयशंकर बोले- बहुध्रुवीय विश्व में एक-दूसरे को महत्वपूर्ण ध्रुव के रूप में देखते हैं भारत, फ्रांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-France: जयशंकर बोले- बहुध्रुवीय विश्व में एक-दूसरे को महत्वपूर्ण ध्रुव के रूप में देखते हैं भारत, फ्रांस
Thu, 19 Dec 2024 10:13 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:13 PM IST
सार
राष्ट्रीय संग्रहालय और फ्रांस संग्रहालय विकास के बीच होने वाले 'युग युगेन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय' के समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में जयशंकर ने कहा, 'भारत और फ्रांस के संबंधों पर कुछ बातें। यह हमारे लिए एक बहुत मजबूत रिश्ता है। भारत और फ्रांस एक-दूसरे को बहु-ध्रुवीय दुनिया में महत्वपूर्ण मानते हैं।'
विज्ञापन
डॉ. एस. जयशंकर, विदेश मंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भारत-फ्रांस के संबंधों पर जोर दिया और कहा कि दोनों देश एक बहु-ध्रुवीय दुनिया में एक-दूसरे को महत्वपूर्ण स्तंभ मानते हैं। उन्होंने इसे एक 'बहुत मजबूत संबंध' बताया। राष्ट्रीय संग्रहालय और फ्रांस संग्रहालय विकास के बीच होने वाले 'युग युगेन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय' के समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में जयशंकर ने कहा, 'भारत और फ्रांस के संबंधों पर कुछ बातें। यह हमारे लिए एक बहुत मजबूत रिश्ता है। भारत और फ्रांस एक-दूसरे को बहु-ध्रुवीय दुनिया में महत्वपूर्ण मानते हैं।'
हस्ताक्षर समारोह में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
उन्होंने आगे कहा, 'जब आप भारत और फ्रांस को उनकी अपनी दृष्टि से दुनिया को देखते सुनते हैं, तो यह हमारी इतिहास और विरासत है जो हमें ऐसा आत्मविश्वास देती है। जब हम सांस्कृतिक सहयोग को गहरा करते हैं, तो हम एक खास तरह का रिश्ता मजबूत करते हैं जो एक नया और अधिक लोकतांत्रिक विश्व शासन बनाएगा।'
फ्रांसीसी राजदूत ने पीएम दृष्टिकोण के लिए अपना समर्थन किया व्यक्त
फ्रांस के भारत में राजदूत थियरी माथू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और भारत और फ्रांस के साझा सांस्कृतिक सपनों को उजागर किया। उन्होंने कहा, ;फ्रांस भारत के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को अपनाने के लिए उत्साहित है। हम भी वही सांस्कृतिक दृष्टि साझा करते हैं।'
विज्ञापन
पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी देशों के पत्रकारों से मिले जयशंकर
इससे पहले, जयशंकर ने दिल्ली में 15 पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी देशों के पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने उनसे भारत में हो रहे बदलाव, ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और भारत-अफ्रीका के संबंधों पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, 'आज दिल्ली में 15 पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीकी देशों के पत्रकारों से मिलकर खुशी हुई। उनसे भारत में हो रहे परिवर्तन, ग्लोबल साउथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भारत-अफ्रीका के संबंधों पर बात की। भारत की विदेश नीति, अफ्रीका के साथ व्यापारिक रिश्तों और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर सहयोग के प्रति उनकी रुचि की सराहना करता हूं।'