{"_id":"5e15f6008ebc3e87bd3e6d1b","slug":"india-first-indigenous-aircraft-carrier-vikrant-likely-to-be-commissioned-by-early-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना को 2021 में मिल सकता है पहला स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत विक्रांत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नौसेना को 2021 में मिल सकता है पहला स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत विक्रांत
Wed, 08 Jan 2020 09:02 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 08 Jan 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत विक्रांत साल 2021 तक भारतीय नौसेना में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक विक्रांत में तीसरे चरण का कार्य चल रहा है। इस चरण में मशीनरी के सेटअप और अन्य उपकरणों को लगाने जैसे बिजली उत्पादन और प्रोपल्शन मशीनरी का काम चल रहा है। इसका निर्माण कोच्चि स्थित कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में हो रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि तीसरे चरण का निर्माण बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों की स्वीकृति मिलने तक चलेगा। इसके बाद विमानन परीक्षण में एक साल का समय लग सकता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने 3 दिसंबर को कहा था कि विक्रांत 2022 से पूरी तरह से अभियानों के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
इसमें मिग-29के विमानों का बेड़ा होगा। अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर होने वाली परेड के दौरान नौसेना की झांकी में मिग-29के विमानों के साथ विक्रांत को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन