फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India extends warm greetings to Georgia on National Day highlights growing bilateral relations news in hindi

MEA: जॉर्जिया के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी शुभकामनाएं, दोनों देशों के बीच विकास बढ़ने की उम्मीद जताई

Sun, 26 May 2024 12:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 26 May 2024 12:35 PM IST
सार

India-Georgia Relation: भारत और जॉर्जिया के बीच कई महत्वपूर्ण बातचीत के बीच जयशंकर का संदेश आया, जो कि दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को दर्शाता है।

विज्ञापन
India extends warm greetings to Georgia on National Day highlights growing bilateral relations news in hindi
एस. जयशंकर, इलिया डारशियासविली - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को अपने जॉर्जियाई समकक्ष इलिया डारशियासविली और जॉर्जिया के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के विकास को बढ़ाने की उम्मीद भी जताई। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर अपने समकक्ष को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जयशंकर ने कहा, "इलिया डारशियासविली और जॉर्जिया के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं। हमारे लोगों के लाभ के लिए दोनों देशों के संबंध बढ़ते रहें।"
विज्ञापन


मजबूत हो रहे दोनों देशों के संबंध
बता दें कि भारत और जॉर्जिया के बीच कई महत्वपूर्ण बातचीत के बीच जयशंकर का यह संदेश आया, जो कि दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को दर्शाता है। हाल के कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच कई उच्च स्तरीय वार्ताएं हुईं, जिसमें नवंबर 2023 में नई दिल्ली में आयोजित सातवां भारत-जॉर्जिया के विदेश कार्यालयों के बीच परामर्श और अक्तूबर 2023 में भारत-जॉर्जिया के बीच राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह शामिल हैं। 

दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग भी बढ़ा, जिससे वित्त वर्ष 2022-23 में द्विपक्षीय व्यापार 43 करोड़ 23 लाख रुपये तक पहुंच गया। पिछले साल मार्च में तब्लिसी में फार्मेक्सिल द्वारा आयोजित भारत-जॉर्जिया व्यापार बैठक जैसी पहलों ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत किया। भारत ने आईटीईसी (भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग) के माध्यम से जॉर्जिया का समर्थन किया। इसके अलावा सांस्कृतिक आदान-प्रदान ने भी दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया है। 

साल 2021 में तब्लिसी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, तो 2023 में गोवा पुरातत्व संग्रहालय में सेंट क्वीन केतेवन के अवशेषों के लिए एक गैलरी का उद्घाटन किया गया। सितंबर 2022 में जॉर्जिया के एक थिएटर ग्रुप ने भारत के विभिन्न स्थानों पर अपना प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed