{"_id":"6068e46eeb6654678815c362","slug":"india-expressed-grief-over-the-dead-of-taiwan-rail-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइवान रेल हादसे के मृतकों के प्रति भारत ने जताया दुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ताइवान रेल हादसे के मृतकों के प्रति भारत ने जताया दुख
Sun, 04 Apr 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:25 AM IST
सार
- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा- रेल हादसे में इतने लोगों की जान जाने से हमें गहरा दुख पहुंचा है
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने ताइवान में हुई रेल दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना शनिवार को संवेदना जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ताइवान में हुए रेल हादसे में इतने लोगों की जान जाने से हमें गहरा दुख पहुंचा है। परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना।
विज्ञापन
We are deeply saddened by the loss of so many lives in the railway accident in Taiwan. Our deepest condolences to the families. And our prayers for the early recovery of the injured.
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) April 3, 2021
विज्ञापन
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। बता दें कि इस रेल हादसे में 50 लोगों की मौत हुई जबकि 178 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित निर्माण साइट का एक ट्रक ऊपर पहाड़ी से फिसलकर पटरियों पर आ गिरा।
विज्ञापन
बता दें यह ट्रेन ताइवान की राजधानी ताइपे से पूर्वी तट पर ताइतुंग शहर को जा रही थी। ताइवान में पर चार दिन का अवकाश था। इस ट्रेन में सवार अधिकांश यात्री ताइवान के लोकप्रिय किंगमिंग फेस्टिवल का जश्न मनाने जा रहे थे। इस त्योहार पर परिवार के लोग अपने बुजुर्गो को याद करते हैं। हुलिएन अभियोजकों के कार्यालय के प्रमुख यू हसीउ-दुआन ने धटना को लेक शुक्रवार देर रात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एक गिरफ्तारी वारंट की मांग की गई है और अब अदालत प्रणाली द्वारा इस मामले को नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रासंगिक सबूतों को संरक्षित करने के लिए हमारे पास घटनास्थल पर अभियोजकों के कई समूह हैं।