फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India experienced warmest October since 1901 IMD forecasts warm November

IMD: 1901 के बाद सबसे गर्म रहा इस बार अक्तूबर, मौसम विभाग ने बताया कब से शुरू होंगी सर्दियां?

Fri, 01 Nov 2024 08:16 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

India weather: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने गर्म मौसम के लिए पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव प्रणालियां जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
India experienced warmest October since 1901 IMD forecasts warm November
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अक्तूबर का महीना खत्म होने जा रहा है, लेकिन दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि भारत में अक्तूबर 1901 के बाद सबसे गर्म रहा। इस महीने में औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। विभाग ने नवंबर में भी गर्मी का पूर्वानुमान लगाया, लेकिन आने वाली सर्दियों के बारे में कोई संकेत नहीं दिया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने गर्म मौसम के लिए पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव प्रणालियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

महापात्रा ने कहा कि अक्टूबर में औसत तापमान 26.92 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1901 के बाद से सबसे गर्म तापमान है, जबकि सामान्य तापमान 25.69 डिग्री सेल्सियस होता है। न्यूनतम तापमान भी पूरे देश के सामान्य तापमान 20.01 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 21.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महापात्रा ने कहा, "उत्तर-पश्चिमी भारत में, तापमान में गिरावट के लिए उत्तर-पश्चिमी हवाओं की आवश्यकता होती है। मानसूनी प्रवाह भी देखा गया है, जो तापमान में गिरावट नहीं होने देता।"

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कम से कम अगले दो सप्ताह तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री ऊपर बना रहेगा, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आएगी। महापात्रा ने कहा कि मौसम कार्यालय नवंबर को सर्दियों के महीने के रूप में नहीं गिनता है। उन्होंने कहा कि जनवरी और फरवरी सर्दी के महीने माना जाते हैं, जबकि दिसंबर में ठंड के संकेत मिलते हैं। दक्षिणी प्रायद्वीप में, उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण नवंबर में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम कार्यालय ने कहा, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने कहा, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में तटस्थ अल नीनो स्थितियों के निरंतर प्रचलन के कारण ठंड के मौसम की शुरुआत में देरी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वानुमान नवंबर-दिसंबर के दौरान धीरे-धीरे ला नीना स्थितियों के विकसित होने की अधिक संभावना दर्शाता है। महापात्रा ने कहा, ईएनएसओ (अल नीनो-दक्षिणी दोलन) की स्थिति धीरे-धीरे नकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रही है और दिसंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है। 


उन्होंने स्वीकार किया कि दुनिया भर में मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों के इस साल अल नीनो पूर्वानुमान गलत साबित किए हैं। बता दें कि, सर्दियों के महीनों में ला नीना के कारण अफगानिस्तान, ईरान और हिंदू कुश पहाड़ों में बहुत ठंडी जेट स्ट्रीम बहती है। ये तेज और ठंडी हवाएँ भारत में ठंड की मात्रा को प्रभावित करती हैं।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed