फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India European Union agree to deepen cooperation in Sustainable Water Management

Water Management: जल प्रबंधन में सहयोग बढ़ाएंगे भारत- यूरोपीय संघ, जलवायु परिवर्तन से निपटने की चुनौती

Thu, 19 Sep 2024 11:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Sep 2024 11:54 AM IST
सार

इस फोरम का उद्देश्य जल प्रबंधन में तकनीकी, वैज्ञानिक और नीतिगत ढांचे का विकास है। भारत- यूरोपीय संघ जल साझेदारी (IEWP) के तहत वर्तमान में नेदी बेसिन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन से आ रहीं चुनौतियों से निपटने की तरीकों, शहरों में बाढ़ के हालात और जल प्रशासन जैसे मुद्दों के समाधान पर फोकस किया जा रहा है। 

विज्ञापन
India European Union agree to deepen cooperation in Sustainable Water Management
भारत और यूरोपीय यूनियन जल प्रबंधन पर कर रहे सहयोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत और यूरोपीय संघ सतत जल प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्ष नदी बेसिन प्रबंधन में सहयोग को आगे बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने और निवेश को बढ़ावा देते हुए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्ष पूर्वी अफ्रीका को भी इस फोरम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं ताकि पूर्वी अफ्रीका की विक्टोरिया झील और तांगानिका झील की चुनौतियों का भी समाधान किया जा सके। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर सहयोग को सहमत हुए दोनों पक्ष
गुरुवार को नई दिल्ली में आठवें भारत जल सप्ताह के अवसर पर यूरोपीय संघ-भारत के छठे जल फोरम का आयोजन किया गया। साल 2016 में इस जल फोरम की शुरुआत हुई थी। इस फोरम का उद्देश्य जल प्रबंधन में तकनीकी, वैज्ञानिक और नीतिगत ढांचे का विकास है। भारत- यूरोपीय संघ जल साझेदारी (IEWP) के तहत वर्तमान में नेदी बेसिन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन से आ रहीं चुनौतियों से निपटने की तरीकों, शहरों में बाढ़ के हालात और जल प्रशासन जैसे मुद्दों के समाधान पर फोकस किया जा रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों की साझेदारी के तहत तापी और रामगंगा नदी बेसिन में नदी प्रबंधन पर मिलकर काम किया जा रहा है। अगले चरण में ब्रह्मपुत्र जैसे अन्य प्रमुख नदी बेसिनों पर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


कई जल परियोजनाओं का वित्त पोषण कर रहे दोनों पक्ष
भारत और यूरोपीय संघ मिलकर विभिन्न शोध और नवाचार जल परियोजनाओं को वित्त पोषित कर रहे हैं। इन परियोजनाओं में पीने के पानी का शोधन, सीवेज जल का शोधन और नियंत्रण प्रणाली स्थापित करने जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। भारत और यूरोपीय संघ के जल फोरम में दोनों तरफ से सरकार के प्रतिनिधि, नीति निर्माता, विशेषज्ञों ने नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए जल प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। भारत की तरफ से इस कार्यक्रम में जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस जल फोरम ने भारत के जल क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed