{"_id":"57326d0b4f1c1b765191a1c7","slug":"india-emphasis-on-global-unity-against-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद से निपटने के लिए वास्तविक वैश्विक सहयोग जरूरी: भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकवाद से निपटने के लिए वास्तविक वैश्विक सहयोग जरूरी: भारत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 May 2016 04:51 AM IST
सार
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र से अातंक से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की
- देश अकेले आतंकवाद को नहीं हरा सकता है, चाहे वह देश जितना भी शक्तिशाली या समृद्ध हो
विज्ञापन
terrorist
- फोटो : FILE
विस्तार
आतंकवाद के बढ़ते खतरे को चुनौतीपूर्ण बताते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र से इससे निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील की है। साथ ही जोर दिया कि आतंकवाद का खात्मा करने के लिए वास्तविक और प्रभावी वैश्विक सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैय्यद अकबरुद्दीन ने कहा कि आतंकवाद के खतरे से दुनिया का कोई भी देश सुरक्षित नहीं है। लिहाजा इसका पूरी तरह खात्मा करने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
एडवाइजरी बॉर्ड ऑफ द यूएन काउंटर टेरोरिज्म सेंटर की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी देश अकेले आतंकवाद को नहीं हरा सकता है, चाहे वह देश जितना भी शक्तिशाली या समृद्ध हो। उन्होंने कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद से जूझ रहा है। ऐसे में अपने सामूहिक हित के लिए आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए एकजुट होकर वास्तविक एवं प्रभावी सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन