फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India covid second wave will is extremally bad up to 5 lakhs a day in next month

तूफान अभी बाकी: विशेषज्ञों ने चेताया-भारत में रोज निकल सकते हैं पांच लाख नए केस, डरें नहीं एहतियात बरतें

Fri, 16 Apr 2021 01:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 01:35 PM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर को लेकर महामारी रोग विशेषज्ञों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विशेषज्ञों ने कहा कि कोरोना महामारी का भयानक प्रकोप अगले महीने दिखेगा। अभी तो इसका पीक आना बाकी है।

विज्ञापन
India covid second wave will is extremally bad up to 5 lakhs a day in next month
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में कोरोना विकराल रूप धारण कर चुका है। हर रोज कोरोना केसों का नया रिकॉर्ड दर्ज हो रहा है। 15 अप्रैल को कोरोना के दो लाख मामले सामने आए हैं। इसमें देश की राजधानी दिल्ली में आए एक दिन में 17 हजार से ज्यादा केस भी शामिल हैं। महामारी की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के मामले में भारत अब सिर्फ अमेरिका से पीछे है। कोरोना की दूसरी लहर को लेकर महामारी रोग विशेषज्ञों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना महामारी का भयानक प्रकोप अगले महीने दिखेगा। अभी तो इसका चरम रूप आना बाकी है। विशेषज्ञों ने लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि टीके लगाने के साथ-साथ मास्क, और दो गज की दूरी बनाकर रहना होगा। 

विज्ञापन


प्रोफेसरों की लोगों से अपील
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में बॉयोस्टैटिस्टिक्स और महामारी रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर भ्रमर मुखर्जी ने एक अंग्रेजी चैनल के सवाल के जवाब में कहा कि भारत में कोरोना की स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों का बढ़ना अभी कम नहीं होगा। प्रोफेसर भ्रमर मुखर्जी ने कहा कि यहां हर रोज 5 लाख तक नए केस निकलेंगे। इसके साथ ही तीन से चार हजार लोगों के जान गंवाने जैसी खबरें मिल सकती हैं। वहीं विषाणु वैज्ञानिक डॉ. रवि ने बताया कि वैक्सीन कोई  जादूगर की छड़ी नहीं है, जो एक बार घुमाई और सब ठीक हो गया। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरूरी है। साथ ही वैक्सीनेशन भी आवश्यक है। 
विज्ञापन


जनवरी-फरवरी में कोरोना केस हुए थे कम
गौरतलब है कि देश में जनवरी-फरवरी में कोरोना का खतरा काफी कम हो गया था। लेकिन मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में कोरोना संक्रमण का फैलाव एक बार फिर से तेज हो गया। पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हर रोज डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है। महानगरों की सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल तमिलनाडु में तो संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। संक्रमण रोकने के लिए कई राज्य सरकारों ने कई तरह की पाबंदियों और साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। वहीं केंद्र सरकार भी वैक्सीनेशन अभियान को गति देने की तैयारी कर रही है। केंद्र ने रूस की वैक्सीन को देश में आयात करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed