फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in India COVID19 tally crosses 19 lakhs mark with single-day spike of 52509 new cases and 857 deaths

India CoronaVirus: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 52508 नए मामले सामने आए

Wed, 05 Aug 2020 03:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 05 Aug 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in India COVID19 tally crosses 19 lakhs mark with single-day spike of 52509 new cases and 857 deaths
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमण में तेजी लगातार जारी है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख को पार कर गया है। बुधवार को कोरोना के 52,509 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार सातवां दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 12 लाख 82 हजार के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में छह लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन


मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों की संख्या अब 19,08,254 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 857 और लोगों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 39,795 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार 12,82,215 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं, मरीजों के ठीक होने की दर देश में 67.19 प्रतिशत है। वहीं दूसरी ओर मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है और अब यह 2.09 प्रतिशत है और 5,86,244 मरीजों का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 30.72 प्रतिशत है। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में छह लाख 19 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में चार अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,14,84,402 सैंपल का टेस्ट किया गया है। जिसमें से 6,19,652 सैंपल का टेस्ट मंगलवार को किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 857 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 300 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक के 110, तमिलनाडु के 108, आंध्र प्रदेश के 67, पश्चिम बंगाल के 54, उत्तर प्रदेश के 39, गुजरात के 25, पंजाब के 20, राजस्थान तथा बिहार के 17-17, तेलंगाना के 13, मध्यप्रदेश तथा दिल्ली के 12-12, जम्मू-कश्मीर के 10, ओडिशा के नौ, छत्तीसगढ़ तथा हरियाणा के आठ-आठ, असम के छह, उत्तराखंड के पांच, गोवा के चार, केरल तथा झारखंड के तीन-तीन, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, पुदुचेरी तथा त्रिपुरा के दो-दो, चंडीगढ़ का एक व्यक्ति था।


देश में अब तक कुल 39,795 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे अधिक 16,142 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 4,349, दिल्ली में 4,033 , कर्नाटक में 2,704, गुजरात में 2,533, उत्तर प्रदेश में 1,817, पश्चिम बंगाल में 1,785, आंध्र प्रदेश में 1,604 और मध्यप्रदेश में 962 लोगों की मौत हुई।

वहीं राजस्थान में 732, तेलंगाना में 576, पंजाब में 462, हरियाणा में 448, जम्मू-कश्मीर में 417, बिहार में 347, ओडिशा में 216, झारखंड में 128, असम में 115, उत्तराखंड में 95 और केरल में 87 लोगों की मौत हुई।


छत्तीसगढ़ में 69, पुदुचेरी में 58 , गोवा में 60, त्रिपुरा में 30, चंडीगढ़ में 20, हिमाचल प्रदेश में 14, अंडमान-निकोबार द्वीपसमहू में 12, लद्दाख और मणिपुर में सात-सात, मेघालय और नगलैंड में पांच-पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा-नगर हवेली तथा दमन-दीव में दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही अन्य बीमारियां भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed