{"_id":"5c9008bebdec2214161d5389","slug":"india-complains-pakistan-for-its-officials-espionage","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने अपने अधिकारियों की जासूसी को लेकर पाकिस्तान से की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने अपने अधिकारियों की जासूसी को लेकर पाकिस्तान से की शिकायत
Tue, 19 Mar 2019 02:51 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग के अधिकारियों की जासूसी और उनके उत्पीड़न को लेकर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान सरकार से इन घटनाओं की तत्काल जांच कराने की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के समक्ष मौखिक शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उच्चायोग ने अपने अधिकारियों की जासूसी और उनके उत्पीड़न की विस्तृत जानकारी पाकिस्तान सरकार को उपलब्ध कराई है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सुरक्षा के एक अधिकारी ने 9 और 10 मार्च को भारतीय उप उच्चायुक्त का पीछा करते हुए उनकी जासूसी करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, भारतीय मिशन में तैनात अधिकारियों का भी पीछा किया गया।
विज्ञापन
भारतीय उप उच्चायुक्त के घर के बाहर पाकिस्तानी एजेंसी का एक अफसर लगातार नजर रखते हुए पाया गया था। सुरक्षा एजेंसी के दो अफसर भारतीय उच्चायुक्त पर भी लगातार नजर रख रहे हैं। उच्चायोग ने इन घटनाओं की पाकिस्तान सरकार से तत्काल जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन