फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India china tension Rahul Gandhi once again targeted the Modi government

चीन से तनातनी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया

Sun, 12 Jul 2020 02:11 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
India china tension Rahul Gandhi once again targeted the Modi government
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

चीन से तनातनी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल ने सरकार से पूछा कि जब सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियंत्रण में था तो चीन ने भारत की जमीन कैसे ले ली?   

विज्ञापन


राहुल ने एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि एलएसी पर गलवां में सैनिक हटाए जाने के मुद्दे पर सरकार मीडिया को दिग्भ्रमित कर रही है। भारत अभी भी नुकसान की स्थिति में है। 
विज्ञापन


ट्विटर पर उन्होंने लिखा, 'ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के शासन में चीन ने भारत माता की पवित्र जमीन को छीन लिया?'
 



 

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमला करते रहे हैं। सात जुलाई को उन्होंने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीनी सेना के पीछे हटने और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई बातचीत को लेकर तीन सवाल पूछे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा था कि 'राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। भारत सरकार का कर्तव्य इसकी रक्षा करना है। इसलिए, पहला- पूर्व की यथास्थिति बहाल करने पर जोर क्यों नहीं दिया गया? दूसरा- हमारे क्षेत्र में 20 निहत्थे जवानों की हत्या को चीन को सही ठहराने क्यों दिया गया? तीसरा- गलवां घाटी पर हमारी भूभागीय संप्रभुता का उल्लेख क्यों नहीं किया गया?


अपने ट्वीट के साथ राहुल ने भारत और चीन की सरकारों के बयानों को साझा किया था। इससे पहले चार जुलाई को भी राहुल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि देशभक्त लद्दाखी चीनी घुसपैठ के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं और सरकार से अपनी बात सुनने को कह रहे हैं। उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करना भारत को महंगा पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed