{"_id":"571ff2b64f1c1bf631a91c56","slug":"india-china-rilation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल्कुन के वीजा रद होने से प्रगाढ़ होंगे भारत-चीन के संबंध ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डोल्कुन के वीजा रद होने से प्रगाढ़ होंगे भारत-चीन के संबंध
एजेंसी/बीजिंग
Updated Wed, 27 Apr 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
india-china
- फोटो : india-china
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन का कहना है कि उसने विद्रोही उइगर नेता डोल्कुन ईसा का वीजा मंजूर किए जाने को लेकर भारत के समक्ष चिंता व्यक्त की थी। भारत की ओर से ईसा का वीजा रद किए जाने को लेकर चीन ने उम्मीद जताई की दोनों देश इस मुद्दे को उचित तरीके से निपटा लेंगे।
विज्ञापन
चीन के विदेश विभाग की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भारत की ओर से ईसा का वीजा रद किए जाने के सवाल पर कहा कि हमने संबंधित रिपोर्ट पर गौर किया है। सबसे पहले हमने देखा कि भारत डोल्कन को वीजा जारी करने की योजना बना रहा है तब हमने तुरंत भारत के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डोल्कन के खिलाफ इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है और हम मानते हैं कि यह सभी देशों की जिम्मेदारी है कि उसे कानून के कठघरे में लाया जाए।
विज्ञापन
चुनयिंग ने कहा कि इस समय भारत और चीन के बीच बहुत अच्छे बातचीत है और हमें उम्मीद है कि हम इस मुद्दे को उचित तरीके से सुलझा लेंगे। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि चीन ने अपनी चिंता को कूटनीतिक तरीके से भारत के समक्ष पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि यह विरोध नहीं लेकिन अपनी चिंता को भारत तक पहुंचाना था।