फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Pangong Lake Clash opposition attacks modi govt asks when they will get to see red eyes of PM

पेंगोंग झील घुसपैठ: विपक्ष का सरकार पर हमला, पूछा- कब दिखेंगी मोदी की 'लाल आंख'

Mon, 31 Aug 2020 03:12 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 31 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
India China Pangong Lake Clash opposition attacks modi govt asks when they will get to see red eyes of PM
चीन ने एक बार फिर भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर जहां दोनों देश रिश्तों को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं 29-30 अगस्त की रात को चीन के सैनिकों ने एक बार फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों देशों की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में ताजा झड़प हुई है। इसे लेकर अब देश में राजनीति शुरू हो गई है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने इसे लेकर सरकार पर हमला बोला है। वहीं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने  मोदी सरकार को सजग रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, 'रोज नई चीनी घुसपैठ, पेंगोंग त्सो लेक इलाका, गोगरा व गलवां घाटी, डेपसांग प्लेन्स, लिपुलेख, डोका ला व नाकु ला पास। फौज तो भारत मां की रक्षा में निडर खड़ी हैं, पर मोदी जी की 'लाल आंख' कब दिखेंगी?'
विज्ञापन

 


मायावती ने सरकार को सलाह देते हुए कहा, 'चीनी सेना द्वारा एक बार फिर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में दुस्साहस करने की खबर चौंकाने वाली है, लेकिन संतोष की बात है कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। सरकार को आगे और भी ज्यादा सजग व सतर्क रहने की जरूरत है।'

यह भी पढ़ें- भारत-चीन जंग की धुरी रही पेंगोंग झील फिर आई सुर्खियों में, जानिए क्या है इसकी रणनीतिक अहमियत

जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त की रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच पेंगोंग त्सो झील के पास झड़प हुई। सरकार ने इस पर कहा है कि हमारे जाबांज जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। 

वहीं भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी कर्नल अमन आनंद ने कहा, 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवानों ने 29/30 अगस्त की रात को पूर्वी लद्दाख में चल रहे गतिरोध के दौरान दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए हुई सैन्य और राजनयिक बातचीत का उल्लंघन किया और यथास्थिति को बदलने के लिए घुसपैठ की।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed