{"_id":"5ee9a9718ebc3e4320275650","slug":"india-china-dispute-peoples-liberation-army-conducted-military-drill-amid-border-tension-ccp-indian-army-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा विवाद: हिंसक झड़प के बीच सैन्य अभ्यास कर रहा है ड्रैगन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन सीमा विवाद: हिंसक झड़प के बीच सैन्य अभ्यास कर रहा है ड्रैगन
Wed, 17 Jun 2020 11:48 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
चीनी सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के टैंक ऊंचाई वाले स्थानों पर सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। यह जानकारी चीनी मीडिया ने दी है। उसने इसका एक वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पीएलए टाइप-15 के हल्के टैंकों ने कम तापमान वाले पर्वतीय पठार क्षेत्र में अभ्यास किया। बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं चीन ने अपने हताहत सैनिकों की संख्या नहीं बताई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-सीमा विवाद: चीन ने माना झड़प में हुआ नुकसान लेकिन संख्या पर साधी चुप्पी
विज्ञापन
यह अभ्यास ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध चल रहा है। ग्लोबल टाइम्स द्वारा उद्धृत बयान के अनुसार तिब्बत सैन्य क्षेत्र में पीएलए की पैदल सेना बटालियन ने हाल ही में 4,700 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर पैदल सेना-टैंक अभ्यास किया। इसमें सैनिकों के टीमवर्क और तेजी से प्रतिक्रिया क्षमताओं का व्यापक परीक्षण किया गया।
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में टाइप-15 हल्के टैंकों ने किस स्थान पर सैन्य अभ्यास किया उसका खुलासा नहीं किया गया है। अखबार ने कहा कि सैन्य पर्यवेक्षकों ने चीन और भारत के बीच हालिया सीमा तनाव को पीएलए के युद्धाभ्यास से जोड़ा है। भारत और चीन ने हाल ही में सैन्य कमांडर स्तर पर और राजनयिक चैनलों के माध्यम से विवाद को सुझाने के लिए बात की।
बता दें कि भारत और चीनी सेनाओं के बीच 15-16 की रात को हिंसक झड़प हुई। पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है। 1975 में अरुणाचल प्रदेश में तुलुंग ला में हुए संघर्ष में चार भारतीय जवानों की शहादत के बाद यह इस तरह की पहली घटना है।