{"_id":"5eeaf22d0b2d33091b4cee87","slug":"india-china-dispute-divisional-commander-to-hold-third-round-of-meeting-with-his-chinese-counterpart-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन: तनाव कम करने को मेजर जनरल स्तर की वार्ता शुरू, बुधवार को भी हुई थी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन: तनाव कम करने को मेजर जनरल स्तर की वार्ता शुरू, बुधवार को भी हुई थी बात
Thu, 18 Jun 2020 12:15 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
भारत चीन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भारत और चीन के बीच 15-16 जून की दरमियानी रात को हुई हिंसक झड़प के बाद हालात को सामान्य करने के लिए दोनों पक्षों के बीच मेजर जनरल स्तर की तीसरी वार्ता शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह बातचीत उसी क्षेत्र में हो रही है जहां देनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इससे पहले बुधवार को दोनों देशों के बीच मेजर जनरल स्तर पर बातचीत हुई थी। हालांकि इसका कोई नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन
वहीं कुछ टीवी पत्रकार कल लेह पहुंचे हैं। वे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई झड़प के बाद यहां का दौरा करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री जयशंकर ने बुधवार को चीनी विदेश मंत्री वांग से हिंसक झड़प के लिए बेहद कड़े शब्दों में विरोध दर्ज कराया। वांग की ओर से आए फोन पर बातचीत में दोनों पक्ष तनाव कम करने, मौजूदा हालात से निपटने और हालात नियंत्रित करने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
अब सुधार की दिशा में कदम उठाए चीन
भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया है कि समय की मांग यही है कि चीन सुधार की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने कहा कि छह जून को सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर माहौल सामान्य बनाने पर सहमति के बाद स्थिति सामान्य होने की दिशा में प्रगति हो रही थी। चीन ने भारतीय सीमा के भीतर निर्माण करने की कोशिश की। जब यह विवाद की वजह बन गया तो चीन की सेना ने सोची-समझी रणनीति के तहत कार्रवाई की। इसके चलते हिंसा हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-चीन से सीमा विवाद पर विश्व मीडिया की नजर, कहा- भारत अब कमजोर नहीं
तीनों सेनाएं अलर्ट
चीन सीमा पर सेना, वायुसेना के अग्रिम बेसों और नौसेना को अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तीनों सेनाओं को हथियारों की खरीद करने की छूट भी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, सेना ने अपने जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। नौसेना को मलक्का स्ट्रेट के पास या फिर हिंद महासागर क्षेत्र में कहीं भी तैनाती को लेकर आगे बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं।