फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China News: India troops at LAC to stay till China withdraws his troops

भारत की चीन को दो टूक, एलएसी पर चीनी सैनिकों के पीछे नहीं हटने तक तैनात रहेंगे भारतीय जवान

Tue, 18 Aug 2020 10:02 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 18 Aug 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
India China News: India troops at LAC to stay till China withdraws his troops
भारत चीन सीमा तनाव - फोटो : पीटीआई

भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर नई दिल्ली ने बीजिंग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ चीनी सैनिकों को पीछे भेजने और यथास्थिति बहाल करने की अपनी मांग को जोरदार तरीके से जारी रखेगा। साथ ही भारत ने इस ऊंचाई वाले क्षेत्र में लंबे समय तक टिके रहने के लिए कमर कस ली है। 

विज्ञापन


सोमवार को चीन के साथ जारी सीमा विवाद को लेकर सेना, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक परामर्श बैठक हुई। इस बैठक के बाद एक अधिकारी ने कहा, एलएसी का मुद्दा केवल बातचीत योग्य नहीं है। जब तक चीनी सैनिक पूरी तरह से पीछे नहीं लौटते हैं, तब तक हमारे जवान भी पूर्वी लद्दाख में फॉरवर्ड इलाकों में तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन



इस अंतर-मंत्रिस्तरीय बैठक का लक्ष्य इस सप्ताह होने वाले 'भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र' (डब्ल्यूएमसीसी) कूटनीतिक वार्ता से पहले भारत की भविष्य की रणनीति को तैयार करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तनाव घटाने के बजाय चीन ने तिब्बत से कालापानी तक तैनात कीं तोपें

दोनों ही देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर पांच दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक चीन के अड़ियल रवैये में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। अब भी पैंगोंग त्सो और गोगरा क्षेत्र में विवाद जारी है।


चीन ने सीमा पर अपना अड़ियल रवैया बरकरार रखा है और एलएसी की तरफ सैनिकों को जबरन भेजने में लगा हुआ है। भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध चौथे महीने में पहुंच चुका है। वहीं, अब भारत ने भी सैन्य स्थिति मजबूत कर लिया है। सेना ने लद्दाख में 30 हजार जवानों के लिए सर्दियों में जरूरी सामानों की पूरी व्यवस्था कर ली है। 

एक अन्य अधिकारी ने कहा, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा अनुचित मांग करने के साथ सैन्य वार्ता विफल होने के बाद से शीर्ष स्तर के राजनीतिक-राजनयिक हस्तक्षेप की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed