फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India carries out successful training launch of Intermediate Range Ballistic Missile Agni-3

Agni-3: भारत ने किया परमाणु संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Wed, 23 Nov 2022 10:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 23 Nov 2022 10:06 PM IST
सार

अग्नि-3 परमाणु क्षमता युक्त स्वदेशी मिसाइल है। यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूरी तक सटीक निशाना भेदने की क्षमता रखती है। इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और आधा चीन आता है।

विज्ञापन
India carries out successful training launch of Intermediate Range Ballistic Missile Agni-3
अग्नि 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि -3 का बुधवार को सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यह सफल परीक्षण सामरिक बल कमांड के तत्वावधान में किए गए नियमित उपयोगकर्ता प्रशिक्षण लॉन्च के अंतर्गत किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, लॉन्च एक पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था और सिस्टम के सभी परिचालन मापदंडों को मान्य किया गया था।

विज्ञापन


बेहद खास है ये मिसाइल
गौरतलब है कि अग्नि-3 परमाणु क्षमता युक्त स्वदेशी मिसाइल है। यह मिसाइल 3500 किलोमीटर दूरी तक सटीक निशाना भेदने की क्षमता रखती है। इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और आधा चीन आता है। इस मिसाइल की साइज भी बहुत ज्यादा है। इसकी लंबाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। जो एक सेकेंड में पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। 50 टन वजन वाली मिसाइल में दो चरणों वाला इंजन लगा है जो ठोस ईंधन से चलता है। यह मिसाइल अपने साथ 1.5 टन का हथियार ले जाने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed