{"_id":"625b63887bebc810e3584ff5","slug":"india-canceled-the-deal-for-48-mi17v5-helicopters-with-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक इन इंडिया: रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द, देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी वायुसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेक इन इंडिया: रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द, देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी वायुसेना
Sun, 17 Apr 2022 06:17 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Apr 2022 06:17 AM IST
सार
सरकारी सूत्रों के मुताबिक वायुसेना अब देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी। यह सौदा रद्द करने का फैसला रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले लिया गया था।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए वायुसेना ने रूस से 48 एमआई17वी5 हेलिकॉप्टर का सौदा रद्द करने का फैसला किया है। भारत ने 10 साल पहले रूस के साथ 80 हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा किया था, जिसकी आपूर्ति अलग अलग खेप में होनी थी। 48 हेलिकॉप्टर अभी दिए जाने शेष थे, लेकिन वायुसेना ने इस सौदे को खत्म करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के मुताबिक वायुसेना अब देश में बने हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करेगी। यह सौदा रद्द करने का फैसला रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले लिया गया था। एमआई-17वी5 और एमआई 17 हेलिकॉप्टर का संचालन करने वाले बड़े देशों में शामिल है।
विज्ञापन
इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत वीवीआईपी हस्तियों की देशभर में आवाजाही के लिए भी होता है। यही नहीं सियाचिन और पूर्वी लद्दाख में इस हेलिकॉप्टर का जमकर इस्तेमाल होता है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों में भी यह बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन