फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India can face pakistan and china but not from forces inside the nation

चीन और पाकिस्तान नहीं, असल खतरा देश के भीतर ही मौजूद- फारुख अब्दुल्ला 

Thu, 17 Aug 2017 07:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Aug 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
India can face pakistan and china but not from forces inside the nation
फारुख अब्दुला - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत चीन और पाकिस्तान से निबट सकता है। लेकिन असल खतरा देश केभीतर मौजूद है। बिना किसी का नाम लिए फारुख ने कहा कि वह खतरा ऐसा है जो सब कुछ मिटाने पर आमादा है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कुछ  लोग हैं जो उनकी राष्ट्र भक्ति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जबकि विभाजन के समय कश्मीरियों ने पाकिस्तान को छोड़ भारत के साथ रहने का फैसला किया। इसकी वजह यह थी कि भारत में समानता की गारंटी है। फारुख ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें भारतीय मुसलमान होने पर गर्व है। लेकिन अब उनकी इस भावना पर सवाल हो रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- पीएम मोदी के बयान पर फारूख अब्दुल्ला का पलटवार, बोले-पथराव गलत नहीं    
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू केबागी नेता शरद यादव की और से बुलाए गए विपक्ष के साझा विरासत बचाव आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे फारुख ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि कोई चोर हमारे बीच ही है जो सबका बेड़ा गर्क कर रहा है।  

बृहस्पतिवार को आयोजित इस समारोह में एकजुट विपक्ष ने सरकार, भाजपा और आरएसएस पर  जम कर निशाना साधा। फारुख ने परोक्ष रुप से सरकार को आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कहा कि वह लोगों को मिलाने की बात करते हैं लेकिन क्या ऐसा महौल बना रहे हैं। वह बातें तो  बड़ी कर रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed