फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi All Institutions in India Affected by RSS, 'INDIA' Will Restore Democratic Traditions

राहुल बोले: भारत में सारी संस्थाएं आरएसएस से प्रभावित, 'INDIA' लोकतांत्रिक परंपराओं को फिर से स्थापित करेगा

Fri, 22 Sep 2023 08:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Sep 2023 08:02 AM IST
सार

राहुल ने कहा कि मैं अपने देश में एक विशेष विचारधारा का बचाव करता हूं, जो महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध और गुरु नानक की विचारधारा है। मैं इसके लिए लड़ता हूं। मैं नेता बनूं या न बनूं, यह बाद की बात है, लेकिन विचारधारा की लड़ाई जारी रखूंगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi All Institutions in India Affected by RSS, 'INDIA' Will Restore Democratic Traditions
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सब कुछ बदल गया है। उन्होंने दावा किया कि भारत अब कमजोर होता लोकतंत्र है। 

विज्ञापन


नार्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हालिया संवाद के दौरान यह दावा भी किया कि भारत में सारी संस्थाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित हैं। सीबीआई, ईडी और आयकर जैसी एजेंसियों को हथियार बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'INDIA' आगे ऐसा होने नहीं देगा।
विज्ञापन


राहुल ने कब कही यह बात
राहुल गांधी ने हाल ही में यूरोप का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने ओस्लो विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद भी किया था। वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए थे। ओस्लो विश्वविद्यालय का उनका वीडियो कांग्रेस ने गुरुवार को जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल क्या कहा?

  • कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के बारे में बात करते समय समय पहली बात यह समझनी होगी कि 2014 तक भारत में लोकतंत्र एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने वाले राजनीतिक दलों के समूह से संबंधित था। तटस्थ संस्थाएं, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, हर किसी के लिए मीडिया तक पहुंच और हर किसी के लिए वित्तीय संसाधनों तक पहुंच थी।
  • उन्होंने दावा किया कि 2014 में सब कुछ पूरी तरह बदल गया। हम अब किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ते। पूरा खेल बदल गया है। संस्थाएं आरएसएस से प्रभावित हैं। सीबीआई, ईडी और आयकर जैसी एजेंसियों को हथियार बनाया गया है। वे उन लोगों को निशाना बनाते हैं, जो भाजपा की विचारधारा का विरोध करते हैं। इसलिए अब हम किसी सामान्य राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में शामिल नहीं हैं।
  • राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह सच है। हालांकि, मेरे लिए वह एक कमजोर होता लोकतंत्र है। अब आपको अपनी आवाज व्यक्त करने की अनुमति नहीं है। आपको यह कहने की अनुमति नहीं है कि आप कैसा महसूस करते हैं। अब वहां बड़ी संख्या में लोगों को अवसर नहीं दिए जाते।


विपक्षी गठबंधन को लेकर कही यह बात
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सत्ता में आने पर भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को पुनः स्थापित किया जाएगा। हमारा गठबंधन विनिर्माण पर जोर देगा। हमारा गठजोड़ दलितों, आदिवासियों, अल्पंख्यकों और कमजोर तबकों को विकास की धारा के साथ जोड़ा जाएगा। 



विचारधारा की लड़ाई जारी रखूंगा: राहुल
राहुल ने कहा कि मैं अपने देश में एक विशेष विचारधारा का बचाव करता हूं, जो महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध और गुरु नानक की विचारधारा है। मैं इसके लिए लड़ता हूं। मैं नेता बनूं या न बनूं, यह बाद की बात है, लेकिन विचारधारा की लड़ाई जारी रखूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed