{"_id":"5ee9b066b47a662f172a5920","slug":"india-become-non-permanent-member-of-united-nations-security-council-for-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बनेगा भारत, 2021-22 तक रहेगा कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बनेगा भारत, 2021-22 तक रहेगा कार्यकाल
Wed, 17 Jun 2020 11:25 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:25 AM IST
सार
- साल 2021-22 के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्यता लेगा भारत
- यूएनएससी में सदस्यता के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र से निर्विरोध लड़ा भारत
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दस अस्थाई और पांच स्थाई सदस्य
विज्ञापन
china unsc presidency
- फोटो : Twitter
विस्तार
आज यानि मंगलवार से भारत दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के तौर पर जुड़ने वाला है। भारत जनवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक यूएनएससी का अस्थाई सदस्य रहेगा। भारत ने यह जीत इसलिए हासिल की क्योंकि वह एशिया-प्रशांत क्षेत्र से हमेशा निर्विरोध लड़ा है। नई दिल्ली की उम्मीदवारी को चीन और पाकिस्तान समेत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 55 सदस्यों ने पिछले साल जून में सर्वसम्मति से समर्थन किया था।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिसमें 10 अस्थाई सदस्य और पांच स्थाई सदस्य होते हैं। यूएनएससी के पांच स्थाई सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका है। हर साल जनरल एसेंबली दो साल के लिए दस में से पांच अस्थाई सदस्यों का चुनाव करती है।
ये दस अस्थाई सीट क्षेत्र के आधार पर बांटी जाती हैं, इसमें पांच सीटें अफ्रीकी और एशियाई देशों के लिए, एक पूर्वी यूरोपीय देशों के लिए, दो लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों के लिए और दो पश्चिमी यूरोपीय और दूसरे देशों के लिए सुरक्षित होती हैं। पश्चिमी यूरोप और दूसरे देश वाली श्रेणी से कनाडा, आयरलैंड और नॉर्वे दो सीटों के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देश से मैक्सिको अकेले चुनाव के लिए खड़ा है और अफ्रीकी और एशियाई देश की श्रेणी में केन्या और जिबूती चुनाव लड़ रहे हैं। भारत सात बार संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद के लिए अस्थाई सदस्य के तौर पर चुना जा चुका है।
यूएनएससी में भारत की अस्थाई सदस्ता

- 1950–1951
- 1967–1968
- 1972–1973
- 1977–1978
- 1984–1985
- 1991–1992
- 2011–2012