{"_id":"685ebdff2108d463b5065c28","slug":"india-bans-imports-of-certain-jute-products-from-bangladesh-via-land-routes-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Bangladesh Ties: भारत ने बांग्लादेश से जूट उत्पादों के आयात पर लगाई रोक, जमीनी रास्ते बंद; अधिसूचना जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Bangladesh Ties: भारत ने बांग्लादेश से जूट उत्पादों के आयात पर लगाई रोक, जमीनी रास्ते बंद; अधिसूचना जारी
Fri, 27 Jun 2025 09:21 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:21 PM IST
सार
भारतीय विदेश व्यापार महानिदेशालय ने बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश से जूट उत्पादों के जमीन के रास्ते आयात पर रोक लगा दिया है। अधिसूचना में साफ कहा गया है कि अब इन जूट उत्पादों का जमीनी रास्तों से आयात अनुमति योग्य नहीं होगा।
विज्ञापन
जूट निकालता किसान (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारत सरकार ने शुक्रवार को बांग्लादेश से कुछ खास जूट उत्पादों और बुने हुए कपड़ों के जमीनी रास्तों से आयात पर रोक लगा दी है। अब ये सामान सिर्फ समुद्री रास्ते से – महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह के जरिए ही भारत में आ सकेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इसमें साफ कहा गया है कि अब इन जूट उत्पादों का जमीनी रास्तों से आयात अनुमति योग्य नहीं होगा।
पहले कई खाद्य सामग्री के आयात पर लगी थी पाबंदी
इससे पहले 17 मई को भारत ने बांग्लादेश से तैयार कपड़ों और प्रोसेस्ड खाद्य सामग्री जैसे कुछ उत्पादों के आयात पर भी बंदरगाह आधारित पाबंदी लगाई थी।
यह भी पढ़ें - Indus Waters Treaty: विदेश मंत्रालय की दो टूक- मध्यस्थता अदालत अवैध, भारत इसके कानूनी अस्तित्व को नहीं मानता
जमीनी रास्तों से नहीं लाए जा सकेंगे ये सामान
इस नई रोक के तहत जिन वस्तुओं को जमीनी रास्तों से नहीं लाया जा सकेगा, उनमें जूट से बने उत्पाद, सिंगल फ्लैक्स यार्न (एक धागे वाला जूट), मल्टीपल फोल्डेड यार्न (कई धागों वाला जूट), जूट से बनी बुनी हुई चादरें, अनब्लीच्ड (बिना ब्लीच किए) जूट के बुने कपड़े शामिल हैं।
विज्ञापन
क्यों लगाई गई यह रोक?
हालांकि विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना में कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय जूट उद्योग को संरक्षण मिलेगा, सीमा पार से हो रहे अनुचित व्यापार पर अंकुश लगेगा और गुणवत्ता नियंत्रण आसान होगा।
यह भी पढ़ें - Act of Terror: नौसेना प्रमुख बोले- आतंकी कृत्य को 'युद्ध' मानना अहम नजरिया; सैन्य परिचालन में जुड़ा नया आयाम
अब आयातक कंपनियों को अगर बांग्लादेश से इन उत्पादों को भारत लाना है, तो उन्हें न्हावा शेवा बंदरगाह के जरिए ही यह प्रक्रिया करनी होगी। जमीनी बॉर्डर जैसे पश्चिम बंगाल के सीमा रास्तों से इन सामानों को लाना पूरी तरह निषिद्ध होगा। यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार संबंधों में एक अहम बदलाव माना जा रहा है, खासकर पूर्वी भारत के जूट उद्योग के हितों की दृष्टि से।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन