{"_id":"67bbc582e926b1b3400241f6","slug":"india-bans-export-of-painkillers-a-big-step-due-to-increasing-misuse-in-africa-news-in-hindi-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pain Medication: भारत ने दर्द निवारक दवाओं के निर्यात पर लगाई रोक, अफ्रीका में बढ़ते दुरुपयोग के कारण बड़ा कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pain Medication: भारत ने दर्द निवारक दवाओं के निर्यात पर लगाई रोक, अफ्रीका में बढ़ते दुरुपयोग के कारण बड़ा कदम
Mon, 24 Feb 2025 06:34 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 24 Feb 2025 06:34 AM IST
सार
टैपेंटाडोल ओपिओइड दवा है, जिसका उपयोग मध्यम से गंभीर दर्द के उपचार के लिए किया जाता है। ओपिओइड वे दवाएं होती हैं, जिनको बनाने में अफीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये नशीली होती हैं और इनकी लत लग सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने दर्द निवारक दवाओं टैपेंटाडोल और कैरीसोप्रोडोल के उत्पादन और निर्यात पर रोक लगा दी है। यह कदम इन दवाओं के पश्चिम अफ्रीकी देशों में दुरुपयोग की खबरों के चलते उठाया गया है। भारत से इन दोनों दवाओं का पश्चिम अफ्रीकी देशों में निर्यात किया जाता है।
भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के औषधि नियंत्रण प्राधिकरणों से निर्यात संबंधी सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) और दोनों दवाओं के सभी संयोजनों के उत्पादन की अनुमति को रद्द करने को कहा है।
टैपेंटाडोल ओपिओइड दवा है, जिसका उपयोग मध्यम से गंभीर दर्द के उपचार के लिए किया जाता है। ओपिओइड वे दवाएं होती हैं, जिनको बनाने में अफीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये नशीली होती हैं और इनकी लत लग सकती है। कैरीसोप्रोडोल मांसपेशियों को आराम देने वाली औषधि है, जो दर्द से राहत दिलाने के लिए मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के केंद्रों पर काम करती है।
विज्ञापन
दवा कंपनी पर छापा
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पालघर में ओपिओइड श्रेणी की औषधियों के अवैध निर्यात के आरोप में दवा कंपनी एवियो फार्मास्यूटिकल्स पर छापा मारा। कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।