{"_id":"667087e1af28a6a8ba0c44b3","slug":"india-bangladesh-international-border-bsf-and-bgb-exchange-sweets-on-bakrid-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश बॉर्डर: बीएसएफ और बीजीबी ने बकरीद पर आदान-प्रदान कीं मिठाइयां, भाईचारे की भावना को दर्शाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर: बीएसएफ और बीजीबी ने बकरीद पर आदान-प्रदान कीं मिठाइयां, भाईचारे की भावना को दर्शाया
Tue, 18 Jun 2024 12:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एन. अर्जुन
एन. अर्जुन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 12:30 AM IST
सार
दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य ने बताया कि बीएसएफ और बीजीबी ने भारत बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बकरीद पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। मिठाइयों का आदान-प्रदान करना सद्भावना के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। दोनों बलों के बीच सच्ची भाईचारे की भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन
बीएसएफ और बीजीबी ने बकरीद पर आदान-प्रदान कीं मिठाइयां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दक्षिण बंगाल सीमांत और उसके समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार बकरीद के मौके पर लगभग हर
विज्ञापन
सीमा चौकी पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। दोनों ओर से पेट्रापोल इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी), एलसीएस गेडे और कई अन्य सीमा चौकियों सहित प्रमुख स्थानों पर एक-दूसरे को मिठाइयां दीं। इस तरह के कार्यक्रमों से दोनों बलों के बीच सौहार्द को बल मिलता है।
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी एके आर्य ने बताया कि बीएसएफ और बीजीबी, जो 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। दोनों ओर से लगातार सौहार्दपूर्ण और अनुकूल संबंध बनाए रखा है। मिठाइयों का आदान-प्रदान करना सद्भावना के प्रतीक के रूप में कार्य करता है और दोनों बलों के बीच सच्ची भाईचारे की भावना को दर्शाता है। यह वर्षों से विकसित किए गए सौहार्दपूर्ण संबंधों को बनाने और मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
सच्ची दोस्ती को दर्शाता है मिठाइयों का आदान-प्रदान: आर्य
आर्य ने एक बयान में सकारात्मक संबंधों को बढ़ावा देने में इस तरह के अवसर के महत्व पर प्रकाश डाला। आर्य ने कहा, मिठाइयों का आदान-प्रदान सद्भावना के संकेत के रूप में होता है
और सच्ची दोस्ती को दर्शाता है। यह सौहार्दपूर्ण संबंधों को बनाने और मजबूत करने में भी मदद करता है।