{"_id":"652b2a131efa38c8bb09b845","slug":"india-bangladesh-border-four-bangladeshi-gold-smugglers-arrested-gold-worth-rs1crore-87-lakh-recovered-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggling: भारत-बांग्लादेश सीमा पर चार बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार, 1.87 करोड़ का सोना बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gold Smuggling: भारत-बांग्लादेश सीमा पर चार बांग्लादेशी तस्कर गिरफ्तार, 1.87 करोड़ का सोना बरामद
Sun, 15 Oct 2023 05:23 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:23 AM IST
सार
पूछताछ करने पर सभी ने अपने मलाशय में सोने के बिस्कुट होने की बात स्वीकार की। बाद में चिकित्सकों की मदद से बेलाल हुसैन व आजोम खान के पास से छह-छह सोने के बिस्कुट जबकि मोहम्मद कबीर के पास से 11 बिस्कुट बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
बीएसएफ
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल के रास्ते यात्री बनकर सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पेट्रापोल में तैनात 145वीं वाहिनी के जवानों ने अलग-अलग घटनाओं में तलाशी के दौरान शुक्रवार को एक ही दिन में सोने की तस्करी के प्रयासों को विफल कर चार बांग्लादेशी यात्रियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनसे तीन किलोग्राम से ज्यादा वजन के 23 सोने के बिस्कुट, चार कंगन और एक अंगूठी जब्त की गई। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। बीएसएफ ने शनिवार को एक बयान में बताया कि जब्त सोने की अनुमानित कीमत 1.87 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन
प्राइवेट पार्ट में छिपाकर कर रहे थे सोने की तस्कर
अधिकारियों ने बताया कि इनमें महिला को छोड़ बाकी तीनों यात्री अपने प्राइवेट पार्ट में तस्करी के सोने के बिस्कुटों को छिपाकर बांग्लादेश से भारत ला रहे थे। सोने की कोलकाता में डिलीवरी की जानी थी।
बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी व डीआइजी एके आर्य ने बताया कि बांग्लादेश से आने वाले यात्रियों की शुक्रवार को नियमित जांच के दौरान मेटल डिटेक्टर ने अलग-अलग घटनाओं में बेलाल हुसैन, आजोम खान और मोहम्मद कबीर के शरीर के निचले हिस्से में किसी धातु की उपस्थिति का संकेत दिया।
पूछताछ करने पर सभी ने अपने मलाशय में सोने के बिस्कुट होने की बात स्वीकार की। बाद में चिकित्सकों की मदद से बेलाल हुसैन व आजोम खान के पास से छह-छह सोने के बिस्कुट, जबकि मोहम्मद कबीर के पास से 11 बिस्कुट बरामद किए गए, जो पारदर्शी टेप से लपेटकर उनके प्राइवेट पार्ट में छुपाए हुए थे। तीनों बांग्लादेश के कोमिला जिले के रहने वाले हैं।
अन्य घटना में उसी दिन ढाका की रहने वाली जुबिदा खानम नाम की यात्री द्वारा पहने गए चार कंगन व एक अंगूठी असामान्य आकार में थे। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद सोने के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरोह का हिस्सा हैं चारों आरोपी
प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये चारों एक गिरोह का हिस्सा हैं और बड़े तस्कर के निर्देश पर यात्री के वेश में बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी करते हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोने की सफलतापूर्वक डिलीवरी करने पर प्रत्येक को 10-10 हजार बांग्लादेश टका मिलना था। बीएसएफ ने जब्त सोने के साथ पकड़े गए तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, पेट्रापोल को सौंप दिया है।