फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh border: BSF DG Daljit Singh said Where there is no fencing we have made technical solutions

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमाः बीएसएफ डीजी दलजीत सिंह बोले- जहां तारबंदी नहीं, वहां हमने किए तकनीकी समाधन

Tue, 24 Dec 2024 11:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Dec 2024 11:32 PM IST
सार

India-Bangladesh Border: बीएसएफ के महानिदेशक आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर जहां-जहां तारबंदी नहीं हुई है, वहां पर हमने तकनीकी संबंधी समाधान किए हैं, ताकि किसी तरह से घुसपैठ न हो।

विज्ञापन
India-Bangladesh border: BSF DG Daljit Singh said Where there is no fencing we have made technical solutions
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर जहां-जहां तारबंदी नहीं हुई है, वहां पर हमने तकनीकी संबंधी समाधान किए हैं, ताकि किसी तरह से घुसपैठ न हो। उन्होंने कहा, बीएसएफ और बीजीबी के बीच अच्छा तालमेल है। हमारा हमेशा प्रयास रहा है कि किसी प्रकार से घुसपैठ, तस्करी और अवैध व्यापार न हो। इसे रोकने में हम सफल भी हुए हैं। किसी भी समस्या को हम एक चुनौती के रूप में लेते है। उसका समाधान निकालते हैं, ताकि हमारी सीमा हमेशा सुरक्षित रहे। यह बात उन्होंने मंगलवार को बीएसएफ की ऑल-वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग टीम का पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में समापन समारोह के बाद पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


इससे पहले, चौधरी ने डायमंड हार्बर में महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ निर्मल गंगा के उद्देश्य को लेकर 'सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन' अभियान का आधिकारिक रूप से समापन किया। मिशन एनएमसीजी द्वारा प्रायोजित था और इसमें बीएसएफ की 20 बहादुर महिला सीमा प्रहरियां शामिल थीं।
विज्ञापन

गंगोत्री से गंगासागर तक का लगे 53 दिन
समापन समारोह में बताया गया कि 53 दिनों की इस अभूतपूर्व रोमांचक यात्रा 2 नवंबर, 2024 को गंगोत्री से आरंभ हुई थी। 2,500 किलोमीटर की यात्रा के दौरान मार्ग में आने वाले शहरों और गांवों में महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ निर्मल गंगा का संदेश देते हुए 22  दिसंबर 2024 को यह यात्रा के आखिरी पड़ाव गंगा सागर पहुंची, जहां सभी महिला रिवर राफ्टर ने वहां स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि के मंदिर मे पूजा-अर्चना की। इसके बाद टीम काकद्वीप से वापस नदी के रास्ते डायमंड हार्बर आई, जहां बीएसएफ के महानिदेशक और बीएसएफ के पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अभियान में शामिल सभी को सम्मानित किया गया।

India-Bangladesh border: BSF DG Daljit Singh said Where there is no fencing we have made technical solutions
रिवर राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

अभियान एक, संदेश दिए अनेक
ऑल-वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग अभियान बीएसएफ की 20 बहादुर महिला सीमा प्रहरियों द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ गंगा, महिला स्वास्थ्य और साहसिक खेल में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन के संदेश के साथ 2,500 किलोमीटर की यात्रा के दौरान आने वाले सभी शहरों व गांवो में जागरूकता कार्यक्रम किए व जागरूकता रैलियां निकालीं। हजारों स्कूली छात्रों, स्थानीय लोगों व महिलाओं ने इन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन जागरूकता कार्यक्रमों में नदी संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के मिशन को बढ़ावा देना और नदी के किनारों, घाटों और आस-पास के इलाकों की सफाई पर समुदायों का ध्यान भी आकर्षित किया गया।

विज्ञापन

बेटियां समुद्र की गहराइयां और नीले गनन को नाप सकती हैंः प्रिया मीणा
इस टीम को लीड कर रहीं उप निरीक्षक प्रिया मीणा ने बताया कि यह बहुत ही अद्भुत, रोमांचक और चुनौतियों से भरा था। कहती हैं गंगा मां के बीच राफ्टिंग करना बहुत आसान नहीं है। यह पहली बार हमने किया। किसी को इसके बारे में बहुत जानकारी नहीं थी। गंगा का ठंडा पानी, कई जगह बिल्कुल पानी न होने से काफी दिक्कत आई। गंगा में कहीं रेत के टीले हैं तो दलदल है। साथ में गंगा के जलीय जीव मगरमच्छ जैसी चुनौतियां हमेशा रहीं। लेकिन जो मौका हमको बीएसएफ ने दिया। यह साबित करता है कि बेटियों पर भरोसा करके देखिए, बेटियां समुंद्र की गहराइयां और नीले गगन को नाप सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed