फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Bangladesh border: BSF caught 2.1 kg gold worth Rs 1.62 crore, smuggler arrested

भारत-बांग्लादेश सीमाः बीएसएफ ने 1.62 करोड़ का 2.1 किलो सोना पकड़ा, तस्कर को किया गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2024 10:24 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Tue, 03 Dec 2024 10:24 PM IST
सार

ऑपरेशन में कुल 18 सोने के बिस्किट जब्त किए। उन्होंने बताया कि 143 वीं बटालियन की सीमा तराली-1 से एक तस्कर को 6 सोने के बिस्किटों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं 115 बटालियन की सीमा चौकी बोयराघाट से 12 सोने के बिस्किटों को जब्त किया।

विज्ञापन
India-Bangladesh border: BSF caught 2.1 kg gold worth Rs 1.62 crore, smuggler arrested
सोने के साथ तस्कर पकड़ने वाले बीएसएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों ने पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना व मालदा जिले में भारत बांग्लादेश सीमा पर अलग अलग ऑपरेशन में 1.62 करोड़ रुपये का 2.1 किलो सोने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी डीआईजी निलोप्तल कुमार पांडे ने बताया कि ऑपरेशन में कुल 18 सोने के बिस्किट जब्त किए। उन्होंने बताया कि 143 वीं बटालियन की सीमा तराली-1 से एक तस्कर को 6 सोने के बिस्किटों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं 115 बटालियन की सीमा चौकी बोयराघाट से 12 सोने के बिस्किटों को जब्त किया। जब तस्कर इन सोने के बिस्किटों को मोटरसाइकिल में छिपाकर भारत में अवैध रूप से तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। जब्त सोने का कुल वजन 2.1 किलो है और अनुमानित कीमत 1.62 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


पांडे ने बताया कि जिला उत्तर 24 परगना की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 143 वीं बटालियन की सीमा चौकी तराली-1 के जवानों को सोने की तस्करी संबधी गुप्त सूचना पर उन्होंने हकीमपुर चेक पोस्ट पर निगरानी बढ़ा दी। शाम करीब 4.30 बजे जवानों ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को हाकीमपुर चेक प्वाइंट पर रोका और उसकी मोटरसाइकिल की गहन तलाशी के दौरान बाइक के तेल टैंक के अंदर से छह सोने के बिस्किट बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएसएफ जवानों ने तुरंत संदिग्ध को गिरफ्तार कर सोने को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार तस्कर ने खुलासा किया कि उसे यह सोने बांग्लादेश के किसी अज्ञात तस्कर से मिला और बीएसएफ चेक प्वाइंट पार करके बिठारी में किसी अन्य भारतीय तस्कर को सौंपना था। जिसके लिए उसे 1200 रुपये मिलते लेकिन बीएसएफ ने उसे पहले ही सोने के साथ पकड़ लिया।

इसी तरह से मालदा जिले की भारत बांग्लादेश सीमा पर अन्य ऑपरेशन में 115 वीं बटालियन की सीमा चौकी बोयराघाट के जवानों ने सूचना पर बोलतला घाट पर सख्त तलाशी अभियान शुरू किया। उसी समय एक संदिग्ध बाइक सवार आते हुए देखा गया। जैसे ही जवान बाइक की तरफ बढ़े तो संदिग्ध घबराकर बाइक को वहीं छोड़कर भाग गया। जवानों ने तुरंत बाइक को कब्जे में लेकर तलाशी लेने पर बाइक के सेल्फ स्टार्ट मोटर से 12 सोने के बिस्किट बरामद हुए।


तराली से गिरफ्तार तस्कर व जब्त 6 सोने के बिस्कुटों को सीमा शुल्क विभाग तेंतुलिया को सौंप दिया गया है और वही मालदा में जब्त सोने के 12 बिस्किटों को सीमा शुल्क विभाग जंगीपुर को सौंप दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed