फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India asked Pakistan to give permission to pass plane of PM Narendra Modi in its air space

भारत ने पाकिस्तान से अपने वायु क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी का विमान गुजरने देने की मांगी अनुमति

Sun, 09 Jun 2019 07:14 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 09 Jun 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
India asked Pakistan to give permission to pass plane of PM Narendra Modi in its air space
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक किए जाने के बाद पाकिस्तान ने अपना वायु क्षेत्र (एयर स्पेस) बंद कर दिया था, जो अब भी जारी है। इसी बीच भारत ने पाक से अनुरोध किया है कि किर्गिस्तान से बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को अपने वायु क्षेत्र गुजरने दे। प्रधानमंत्री मोदी को बिश्केक में 13 और 14 जून को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाना है।  

विज्ञापन


एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि हमने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विमान को अपने एक मार्ग से गुजरने देने का अनुरोध किया है, जो अब तक खुला नहीं है। बता दें कि पाकिस्तान ने 21 मई को तत्कालीन भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के विमान को किर्गिस्तान के बिश्केक में एससीओ विदेष मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए पाक वायु क्षेत्र से सीधे उड़ान भरने की विशेष अनुमति दी थी। दरअसल, दक्षिण पाकिस्तान में दो मार्गों के अलावा पड़ोसी देश का वायु क्षेत्र वाणिज्यिक विमानों के लिए अब भी बंद है।
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना ने 31 मई को घोषणा की थी कि बालाकोट हवाई हमले के बाद भारतीय वायु क्षेत्र पर लगाए सभी अस्थाई प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। हालांकि जब तक पाकिस्तान अपना वायु क्षेत्र नहीं खोलता तब तक इससे किसी भी वाणिज्यिक एयरलाइन को फायदा मिलने की संभावना नहीं है। बता दें कि पाकिस्तानी वायु क्षेत्र के बंद होने से एयर इंडिया और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed