{"_id":"5e19cd5c8ebc3e87be2cfe83","slug":"india-arrested-3882-foreing-nationals-in-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआरबी डाटा: 2018 में भारत में 3,882 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनसीआरबी डाटा: 2018 में भारत में 3,882 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया
Sat, 11 Jan 2020 10:19 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
एनसीआरबी डाटा
- फोटो : NCRB Website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2018 में पूरे देश में 3,800 से अधिक विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों में से 35 प्रतिशत मामले अकेले पश्चिम बंगाल में दर्ज किये गए। कुल मिलाकर 3,822 विदेशियों जिनमें 2,859 पुरुषों और 963 महिलाएं को पूरे भारत में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में 2018 में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के 2,128 मामले दर्ज किये गये, जबकि 2017 में यह संख्या 2,242 और 2016 में 1,226 थी। एनसीआरबी ने बताया कि 2018 में भारत में विदेशियों के खिलाफ 517 अपराध हुए, जबकि 2017 में 492 और 2016 में 382 मामले दर्ज किए गए थे। 2018 में दर्ज किए गए कुल मामले में से 36 प्रतिशत से अधिक मामले अकेले दिल्ली में दर्ज किए गए।
विज्ञापन
एनसीआरबी के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पश्चिम बंगाल में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों की संख्या सबसे अधिक थी। राज्य में ऐसे अपराध के 744 मामले दर्ज किए गए, जो पूरे भारत में दर्ज किए गए ऐसे अपराधों की कुल संख्या का 35 प्रतिशत है।
विज्ञापन
दिल्ली में विदेशियों द्वारा किए गए अपराधों के 203 (9.5 प्रतिशत) मामले दर्ज किए गए, जबकि कर्नाटक में 175 (8.2 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश में 147 (6.9 प्रतिशत), गोवा में 138 (6.5 प्रतिशत) और महाराष्ट्र में 134 (6.3 प्रतिशत) मामले दर्ज किए गए।