फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Russia soon finalized big deal for Indian with S-400 defence missile system

सेना को जल्द मिलेगा S-400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम, पाक के न्यूक्लियर हमले को करेगा पस्त

Mon, 22 Jan 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
India and Russia soon finalized big deal for Indian with S-400 defence missile system

सेना में आधुनिकीकरण पर लगातार जोर देने के बीच रूस से 39 हजार करोड़ डॉलर की एस-400 त्रिउंफ डिफेंस मिसाइल सिस्टम डील जल्द फाइनल हो सकती है। इस डील के मुताबिक भारतीय सेना को एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम मिलेगा, जो दुश्मनों के हवा में ही पस्त करने की क्षमता रखता है। खास बात है कि ये त्रिउंफ सिस्टम पाकिस्तान के न्यूक्लियर हमले का करारा जवाब दे सकता है।

विज्ञापन


मिसाइलों में लगने वाला डिफेंस सिस्टम दुश्मनों के जासूस विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों की पहचान 400 किलोमीटर की रेंज तक कर सकता है और उन्हें हवा में ही नष्ट भी कर सकता है। साथ ही यह एक साथ 26 लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। दरअसल, बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी और चीन की सीनाजोरी का जवाब देने के चलते इस डील को काफी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रूस से ये डील 2018-19 के बीच फाइनल की जा सकती है। डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों की माने तो सभी पांच एस-400 सिस्टम 54 महीने के अंदर डिलीवर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन भी इसी तर्ज पर रूस से एस-400 सिस्टम लेने की फिराक में बैठा है। बताया जाता है कि हाल ही में रूस से चीन आ रहे कुछ एस-400 सिस्टम तूफान की चपेट में आ जाने की वजह से बर्बाद हो गए, लेकिन चीन फिर भी इस सिस्टम को पाने की कोशिशों में लगा हुआ है।इतना ही नहीं तुर्की और सऊदी अरब भी रूस से सिस्टम की डील कर रहे हैं।

पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब

India and Russia soon finalized big deal for Indian with S-400 defence missile system

इस सिस्टम की एक खास बात यह भी है कि ये पाकिस्तान की शॉर्ट रेंज न्यूक्लियर मिसाइल 'नासर' को भी पस्त करने की क्षमता रखता है। पाकिस्तान अक्सर इस न्यूक्लियर मिसाइल से हमले की धमकियां देता रहा है, लेकिन भारत के पास जल्द ही इसका जवाब देने का साधन होगा।

बता दें कि लंबी दूरी की रडार के साथ एक साथ 100 से 300 लक्ष्य को ट्रैक करने की क्षमता रखने वाला एस-400 कई तरह के सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों के हवाई खतरे को रोक सकता है। दरअसल, ये रूस के साथ हथियारों को लेकर होने वाली बड़े समझौते में से एक समझौता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed