फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Pakistan will approve the pending assignment visas for the diplomats and the others

भारत-पाक: असाइनमेंट वीजा के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच हुआ समझौता, राजनयिक संबंधों को बनाए रखने में मिलेगी मदद

Sun, 06 Jun 2021 02:17 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 06 Jun 2021 02:17 PM IST
सार

2019 में जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटने के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के लिए असाइनमेंट वीजा जारी करना लगभग बंद कर दिया था। दो सालों से तनाव की एक अहम वजह रहे असाइनमेंट वीजा के मुद्दे को जल्द सुलझाने के लिए दोनों देशों ने एक समझौता किया है।

विज्ञापन
India and Pakistan will approve the pending assignment visas for the diplomats and the others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात हमेशा से नाजुक रहे हैं। स्थितियां तब ज्यादा बिगड़ गईं, जब भारत सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटा दिया। इसके बाद दोनों देशों ने उच्चायोग में अपने कर्मचारियों की संख्या आधी कर दी। असल में पाकिस्तान द्वारा अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने के बाद भारत ने भी अपने राजदूत को वापस बुला लिया। दोनों देशों के बीच 2 सालों से तनाव की एक अहम वजह रहे असाइनमेंट वीजा के मुद्दे को जल्द सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौता किया है। समझौते के मुताबिक 16 जून को दोनों देशों की तरफ से राजनयिकों और अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए लंबित असाइनमेंट वीजा को मंजूरी दे दी जाएगी।

विज्ञापन

दोनों देशों के अधिकारियों को हो रही थी दिक्कत
आपको बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ समय से भारत के अधिकारियों और कर्मचारियों को वीजा देने में आनाकानी करता आ रहा है। अपवादों को छोड़कर पाकिस्तान ने पिछले 2 सालों से भारतीय अधिकारियों के लिए कोई वीजा जारी नहीं किया है। इसके जबाब में भारत ने भी 25 मई को इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग में तैनात कुछ कर्मचारियों को वापस बुला लिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के साथ ही पाकिस्तान के भी कई राजनयिकों और कर्मचारियों को असाइनमेंट वीजा का इंतजार है। आधिकारिक वीजा की मंजूरी से दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


क्या होता है असाइनमेंट वीजा?
राजनयिकों और विदेशी सरकारी अधिकारियों के लिए जो विशेष वीजा जारी किया जाता है, उसे असाइनमेंट वीजा कहा जाता है। अधिकारी और कर्मचारी समय पर एक देश से दूसरे देश आ जा सकें, इसके लिए असाइनमेंट वीजा की मंजूरी जरूरी है। भारत के प्रयासों के बाद भी पाकिस्तान की तरफ से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया, जबकि असाइनमेंट वीजा को जारी करने में थोड़ा सा ही समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed