फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india and pakistan talk and khurshid ahmed kasuri

'पाक सेना भी अच्छे भारत-पाक रिश्ते चाहती है'

Wed, 27 Apr 2016 03:29 PM IST
खुर्शीद अहमद कसूरी/पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री
खुर्शीद अहमद कसूरी/पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री Updated Wed, 27 Apr 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
india and pakistan talk and khurshid ahmed kasuri
भारत-पाकिस्तान के विदेश सचिवों की मुलाकात एक अच्छी पहल - फोटो : MEA

बुधवार को दिल्ली में भारत-पाकिस्तान के विदेश सचिवों की मुलाकात एक अच्छी पहल है। इसके बाद भी अगर रुकी हुई समग्र द्विपक्षीय वार्ता बहाल नहीं होती तो, यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। भारत-पाकिस्तान के पास बातचीत के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। दोनों देश इस स्थिति में नहीं हैं कि वो एक दूसरे के अस्तित्व को नकार सकें। जब भारत-पाकिस्तान बातचीत के संदर्भ में पाकिस्तानी सेना की बात होती है तो मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूँ कि हमने अपने दौर में जितनी प्रगति की, वह सेना और आईएसआई की सहमति के बिना हो नहीं सकती थी।

विज्ञापन


मेरा मानना है कि राष्ट्रीय हित की जो परिभाषा है, उसमें केवल सैन्य क्षमता ही नहीं है। पाकिस्तान की सेना यह बात अच्छे से समझती है कि राष्ट्रीय हित के लिए मज़बूत अर्थव्यवस्था, आर्थिक विकास और राजनीतिक स्थिरता भी ज़रूरी है। अगर आपको लगता है कि पाकिस्तान की सेना भारत के साथ बातचीत को सामान्य नहीं होने देगी तो मैं आपकी बात से सहमत नहीं हूं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की सेना का इसको लेकर दृष्टिकोण यह है कि भारत के साथ बातचीत बराबरी के स्तर पर होनी चाहिए। पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर ख़ान जंजुआ क्वेटा में पाकिस्तान की सेना के एक प्रमुख कोर कमांडर थे जो यकीनन सेनाध्यक्ष जनरल राहील शरीफ़ के क़रीब होंगे। दोनों मुल्कों में अभी ऐसे हालात नहीं हैं कि रिश्ते बेहतर न हो सकें। नवाज़ शरीफ़ और नरेंद्र मोदी यह बात समझते हैं कि दोनों मुल्कों को वार्ता की मेज पर आना ही पड़ेगा। यह एक अच्छी बात है। लेकिन दोनों मुल्कों में ऐसी ताक़तें भी हैं जो इसे रोकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


(बीबीसी संवाददाता वात्सल्य राय से हुई बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed