फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Pakistan shared the list of prisoners with each other

साल का पहला दिन भारत और पाक के लिए रहा बेहद खास, साझा कीं दो सूची

Fri, 01 Jan 2021 07:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 01 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
India and Pakistan shared the list of prisoners with each other
भारत और पाकिस्तान - फोटो : social media

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध को लेकर साल की पहली तारीख को अच्छी खबर आई। दरअसल दोनों देशों ने अपनी-अपनी जेलों में बंद पड़ोसी मुल्क के कैदियों की जानकारी साझा की। इसके अलावा दोनों देशों ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी भी एक-दूसरे से साझा की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इमरान खान की सरकार ने शुक्रवार को भारतीय उच्चायोग के साथ पाकिस्तान की जेलों में बंद 49 नागरिक और 270 मछुआरों की सूची साझा की। वहीं दूसरी ओर भारत सरकार ने भी इसी दौरान भारत में कैद 340 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की, जिनमें 263 नागरिक और 77 मछुआरे शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह फैसला 21 मई 2008 को पाकिस्तान और भारत के बीच हुए समझौते के प्रावधानों के अनुरूप है। जिसके तहत दोनों देशों को साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा की
भारत और पाकिस्तान ने आपस में परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची साझा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक यह प्रक्रिया परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले की निषेध संधि के तहत पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed